क्राइम/दुर्घटना

Big Breaking:-देहरादून: लेह में देश सेवा करते हुए दून के लाल लेफ्टिनेंट कर्नल प्रभाकर थापा ने दिया बलिदान, खबर से शोक की लहर

उत्तराखंड ने देश की रक्षा में अपना एक और वीर सपूत खो दिया। सेना के अधिकारी के निधन की खबर मिलते ही देहरादून के नागनाथ क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। परिवार का सेना से पुराना नाता रहा है।

देहरादून के नागनाथ क्षेत्र के निवासी और भारतीय सेना की प्रतिष्ठित 5/3 गोरखा राइफल्स के अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल प्रभाकर थापा लेह में देश की सेवा करते हुए शहीद हो गए हैं। उन्होंने 9 नवंबर 2026 की शाम लगभग 7:15 बजे ड्यूटी के दौरान अंतिम सांस ली। उनके बलिदान की खबर से शोक की लहर दौड़ गई है।

वर्ष 1984 में जन्मे प्रभाकर थापा को देश सेवा की प्रेरणा अपने परिवार से ही मिली थी। उनके पिता निर्मल थापा भारतीय सेना से हवलदार के पद से सेवानिवृत्त हैं। प्रभाकर थापा ने स्कूली शिक्षा कैम्ब्रियन हॉल स्कूल से की थी, जहां वे 2002 बैच के छात्र रहे। स्नातक की पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने सीडीएस परीक्षा उत्तीर्ण की और दिसंबर 2006 को सेना की तीसरी गोरखा राइफल्स में कमीशन प्राप्त किया। लगभग दो दशक के सैन्य करियर में उन्होंने कई दुर्गम और संवेदनशील क्षेत्रों में अपनी सेवाएं दीं।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top