Department

Big Breaking:-देहरादून: यात्रीगण ध्यान दीजिए…आज 12 घंटे बंद रहेंगे जिले के चार रेलवे फाटक, वैकल्पिक मार्ग का करें प्रयोग

रेल यात्रियों का आज परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। विभिन्न इलाकों के चार फाटक आज 12 घंटे तक बंद रहेंगे। इन फाटक पर रेलवे लाइन की मरम्मत का कार्य किया जाना है।

देहरादून जिले के विभिन्न इलाकों के चार फाटक आज 12 घंटे तक बंद रहेंगे। इन फाटक पर रेलवे लाइन की मरम्मत का कार्य किया जाना है। जिसके चलते इन फाटकों को बंद कर दिए जाएंगे।

इससे स्थानीय लोगों और यात्रियों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में किसी भी तरह की समस्या से बचने के लिए रेलवे ने वैकल्पिक मार्ग व रेलवे फाटक का प्रयोग करने की हिदायत दी है।

रेलवे की ओर से उपजिलाधिकारी को दिए गए पत्र के अनुसार रायवाला स्टेशन में स्थित रेलवे फाटक संख्या 20बी, कॉसरो-डोईवाला स्टेशन के मध्य स्थित रेलवे फाटक संख्या 28सी, हर्रावाला-देहरादून स्टेशन मध्य स्थित रेलवे फाटक 38बी और हर्रावाला-देहरादून स्टेशन के मध्य स्थित फाटक संख्या 41बी 27 अक्तूबर को सुबह आठ से रात के आठ बजे तक बंद रहेगा।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top