Big Breaking:-देहरादून: सहस्रधारा बाईपास पर ट्रक ने ली युवक की जान, प्रेमनगर में ट्रैक्टर से स्कूटी सवार घायल

देहरादून में सहस्रधारा बाईपास पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार 24 वर्षीय दीपक तमंग को कुचल दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।

देहरादून। सहस्रधारा बाईपास पर ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। इस मामले में राजपुर थाना पुलिस ने ट्रक चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है।

पुलिस को दी शिकायत में ज्ञान बहादुर तमंग निवासी काठबंगला ने बताया कि उनका बेटा दीपक तमंग (24 वर्ष) चार अप्रैल की सुबह बाइक से सहस्रधारा रोड पर जा रहा था।

तभी मखलोगा रेस्टोरेंट के निकट एक ट्रक, जोकि गलत दिशा से तेज रफ्तार में आ रहा था, उनके बेटे की बाइक को कुचल दिया एवं मौके से फरार हो गया।

शिकायतकर्ता ने बताया कि गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।

थानाध्यक्ष राजपुर प्रदीप रावत ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपित ट्रक चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपित ट्रक चालक की तलाश की जा रही है।

ट्रैक्टर की चपेट में आने से स्कूटी सवार घायल

जिम से लौट रहे युवक को ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी, जिसके चलते युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
राजीव कुमार निवासी केहरी गांव, प्रेमनगर ने बताया कि तीन अप्रैल की शाम को उनका बेटा अभय सिंह जिम से घर लौट रहा था।

केहरी गांव के निकट पीछे से तेज गति से आ रहे ट्रैक्टर ने उसकी स्कूटी को टक्कर मार दी, जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया।

आरोपित ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। ट्रैक्टर को नन्नू किशोर उर्फ नन्दू नाम का व्यक्ति चला रहा था। थानाध्यक्ष प्रेमनगर नरेश राठौर ने बताया कि तहरीर के आधार पर ट्रैक्टर चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Ad Ad

सम्बंधित खबरें