Department

Big Breaking:-ऋषिकेश में प्रॉपर्टी डीलर पिता-पुत्र समेत तीन पर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज, एक आरोपित गिरफ्तार

ऋषिकेश में एक विवाहित महिला से दुष्कर्म के आरोप में प्रॉपर्टी कारोबारी पिता-पुत्र समेत तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। पुलिस ने एक आरोपित कुशाग्र शर्मा को गिरफ्तार कर लिया है।

ऋषिकेश। एक विवाहित महिला से दुष्कर्म के आरोप में ऋषिकेश के बड़े प्रोपर्टी कारोबारी पिता-पुत्र समेत तीन के खिलाफ ऋषिकेश पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।

पीड़िता ने कारोबारी पिता-पुत्र समेत तीनों आरोपितों पर तीन साल तक अश्लील फोटी एवं वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने व जान से मारने की धमकी देकर कई बार दुष्कर्म करने के गंभीर आरोप लगए हैं। ऋषिकेश पुलिस ने एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।

ऋषिकेश कोतवाली के अनुसार, विवाहित महिला की ओर से दो अप्रैल को तहरीर दी गई, जिसमें महिला का आरोप है कि उसके पति के व्यापारिक साझेदार मनजीत जौहर, उसका पुत्र मानव जौहर व अन्य साझेदार कुशाग्र शर्मा उर्फ रोमी लंबे समय से उसे ब्लैकमेल कर दुष्कर्म करते रहे।

कहा कि वर्ष 2021 से 2024 तक तीनों लोग उसकी पारिवारिक परिस्थिति का लाभ उठाकर उसे अपनी हवस का शिकार बनाते रहे।

उन्होंने उसके अश्लील फोटो और वीडियो भी बनाए और ब्लैकमेल भी करते रहे। कहा कि तीनों लोग विरोध करने पर उसे व उसकी छोटी बेटी को जान से मारने की धमकी भी देते रहे।

कहा कि उसने जब भी अपने पति से शिकायत की तो उसने हमेशा अनसुना किया।

ऋषिकेश कोतवाली पुलिस के आरोपों को गंभीरता से लेते हुए आरोपित मनजीत जौहर, मानव जौहर व कुशाग्र शर्मा के खिलाफ दुष्कर्म, बंधक बनाने और धमकी की धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया है।

एसआइ हिमानी चौधरी ने बताया कि मामले में आरोपित कुशाग्र शर्मा को उसके आवास से गिरफ्तार कर लिया गया है। रविवार को पेशी के बाद आरोपित को कोर्ट ने न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है। पुलिस कार्रवाई जारी है।

तीर्थनगरी की छवि हुई धूमिल

मां गंगा के पावन तट पर बसा तीर्थनगरी ऋषिकेश में क्षेत्रवासियों से पवित्र आचरण की उम्मीद की जाती है, लेकिन दुष्कर्म के ऐसे गंभीर आरोपों से तीर्थनगरी की छवि धूमिल होती है।

वहीं, शहर के प्रमुख कारोबारी पिता-पुत्र पर ऐसे गंभीर आरोप लगने से शहर वासी हैरान हैं।

वहीं, लिखित शिकायत के बाद भी कई दिनों तक पुलिस द्वारा कार्रवाई न करने को लेकर भी कई तरह की चर्चाएं तैर रही हैं। अब आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने के बाद आगे की कार्रवाई का इंतजार है।

वहीं, पीड़िता ने ऋषिकेश पुलिस द्वारा निष्पक्ष जांच न होने का अंदेशा जताया है, जिसके बाद इस मुकदमें की जांच स्पेशल इन्वेस्टिगेशन स्क्वायड को सौंपी गई है। जांच एसआइ हिमानी चौधरी को सौंपी गई है।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top