Department

Big Breaking:-देहरादून: 8 दिनों तक इन 70 कॉलोनियों में साढ़े 4 घंटे रहेगा ब्लैकआउट

देहरादून: 8 दिनों तक इन 70 कॉलोनियों में साढ़े 4 घंटे रहेगा ब्लैकआउट, बिजलीघरों की हो रही मरम्मत

शहर में स्थित बिजलीघरों की परीक्षण और मरम्मत का कार्य भविष्य में बिजली आपूर्ति को बेहतर बनाने के लिए जरूरी है। इस कारण शहर के कई क्षेत्रों में कुछ दिनों तक साढ़े 4 घंटे बिजली गुल रहेगी

राजधानी देहरादून की अलग-अलग कोलोनियों में आज से अगले आठ दिनों तक दोपहर के समय बिजली गुल रहेगी. इतने दिनों UPCL द्वारा शहर के सात बिजलीघरों की परीक्षण और मरम्मत का कार्य किया जाएगा।

राजधानी देहरादून के विभिन्न क्षेत्रों में आज 14 जुलाई से 21 जुलाई तक सात बिजलीघरों की परीक्षण और मरम्मत का कार्य किया जाएगा। आज सोमवार से शहर के आराघर, आईटी पार्क,

बालावाला और आसपास के क्षेत्रों में ये कार्य शुरू किया जाएगा। इन आठ दिनों तक शहर की 70 से अधिक कॉलोनियों में प्रतिदिन सुबह 10:30 से दोपहर 3 बजे तक बिजली गुल रह सकती है।

उत्तराखंड पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (UPCL) ने उपभोक्ताओं से वैकल्पिक व्यवस्था की अपील की है। एसई विजय सिंह ने बिजली उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि शहर में स्थित बिजलीघरों की परीक्षण और मरम्मत का कार्य भविष्य में बिजली आपूर्ति को बेहतर बनाने के लिए जरूरी है।

इस कारण शहर के कई क्षेत्रों में 14 जुलाई से 21 जुलाई तक सुबह 10:30 से दोपहर तीन बजे तक बिजली आंशिक या पूरी तरह से बाधित रहेगी. UPCL ने शहर के सात बिजलीघरों की परीक्षण और मरम्मत के लिए एक शेड्यूल तैयार किया है, जिसके तहत ये कार्य किया जाएगा.

यूपीसीएल का शेड्यूल


14 जुलाई को 33/11 रिंग रोड बिजलीघर के फीडरों पर टेस्टिंग,


15 जुलाई को 33/11 केवी अजबपुर बिजलीघर के तहत शटडाउन,


16 जुलाई को 33/11 केवी बालावाला बिजलीघर के 11 केवी फीडर,


17 जुलाई को 33/11 केवी रायपुर (किद्दूवाला) बिजलीघर,


18 को 33/11 केवी स्पोर्ट्स कॉलेज रायपुर बिजलीघर,


19 को 33/11 केवी आईटी पार्क बिजलीघर,


21 को 33/11 केवी चालांग बिजलीघर के तहत टेस्टिंग,


इन कॉलोनियों में रहेगी बिजली गुल


14 जुलाई को मोहकमपुर, जोगीवाला, रिंग रोड, राजीवनगर, तपोवन रोड और लाडपुर के क्षेत्रों में बिजली बंद रहेगी।


15 जुलाई को माजरी माफी, डिफेंस कॉलोनी, बद्रीपुर और विधानसभा के क्षेत्रों में बिजली बंद रहेगी।


16 जुलाई को बालावाला, कुआंवाला, शमशेरगढ़, हर्रावाला और नकरौंदा के क्षेत्रों में बिजली बंद रहेगी।


17 जुलाई को रायपुर, मालदेवता, नेहरूग्राम और डोभाल चौक के क्षेत्रों में बिजली बंद रहेगी।


18 जुलाई को सरोना, छमरोली, क्यारा, स्पोर्ट्स कॉलेज, खादर के क्षेत्रों में बिजली बंद रहेगी।


19 जुलाई को आईटी पार्क, मयूर विहार, डांडा लखौंड, सुंदरवाला, लाडपुर के क्षेत्रों में बिजली बंद रहेगी।


21 जुलाई को सहस्रधारा, चामासारी, पैसिफिक गोल्फ, कुल्हान और शेरा गांव के क्षेत्रों में बिजली बंद रहेगी।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top