Moussourie

Big Breaking:-देहरादून के नए डीएम सविन बंसल ने संभाला कार्यभार

देहरादून के नए डीएम सविन बंसल ने संभाला कार्यभार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देर रात कई आईएएस और पीसीएस के ट्रांसफर किए हैं। इनमे देहरादून के जिलाधिकारी को भी बदला गया है।

देहरादून में जिलाधिकारी सोनिका को हटाकर आईएएस सविन बंसल को जिलाधिकारी बनाया गया है। नवनियुक्त जिलाधिकारी सविन बंसल ने जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर कार्यभार संभाला।

सविन बंसल 2009 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। पदभार संभालते ही मीडिया से रूबरू होकर उन्होंने अपनी प्राथमिकताएं बताई।


सविन बंसल ने बताया कि नगर निगम की समस्याओं को दूर करना उनकी पहली प्राथमिकता है। साथ ही यातायात, लैंड डिस्प्यूट, क्राइम, सरकार की योजनाएं को लेकर लोगो को जागरूक करने का काम किया जाएगा।

जनता की समस्याओं को लेकर जनसंवाद यथावत चलता रहेगा। जनता के साथ संवाद कर जल्द से जल्द समस्या का समाधान निकालने की कोशिश को जाएगी।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top