
उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर में शनिवार को एक कांवड़ यात्री को बाइक सवार ने टक्कर मार दी। इससे गुस्साए कांवड़ियों ने शिमला पिस्तोर इलाके में राष्ट्रीय राजमार्ग जाम कर दिया और टक्कर मारने वाली बाइक में आग लगा दी। सूचना मिलते ही भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया।
ऊधमसिंह नगर। उत्तराखंड में शनिवार को कांवड़ यात्रियों ने बवाल कर दिया। शिमला पिस्तोर इलाके में कांवड़िए को बाइक सवार ने टक्कर मार दी। इससे गुस्साए कावंड़ियों ने हाईवे पर जाम लगा कर बाइक में आग लगा दी। सूचना पर भारी पुलिस फोर्स मौके पर पहुंचा।









