Department

Big Breaking:-भाजपा कोर कमेटी की बैठक में पहुंचे  जेपी नड्डा, सीएम धामी ने किया स्वागत, चुनाव तैयारी पर मंथन

भाजपा ने आज कोर कमेटी की बैठक बुलाई है, जिसके लिए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री वं पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा उत्तराखंड पहुंचे।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री वं पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का जौलीग्रांट पहुंचने पर सीएम धामी ने स्वागत किया। उत्तराखंड भाजपा ने आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी तेज कर दी है। इसके मद्देनजर आज जौलीग्रांट स्थित एक होटल में कोर कमेटी की बैठक बुलाई गई।

केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा जौलीग्रांट के एक होटल में कोर कमेटी की बैठक में शामिल होने पहुंचे। जीत की हैट्रिक लगाने के लिए भाजपा ने सियासी रणनीति को परवान चढ़ाना शुरू कर दिया है। कोर कमेटी की बैठक में भी मुख्य तौर पर विधानसभा चुनाव ही एजेंडा रखा गया है। इसमें तय किया जाएगा कि भाजपा अगले चुनाव को किस तरह से लड़ेगी। क्या मुद्दे होंगे।

विधानसभा से लेकर बूथ स्तर तक की रणनीति क्या होगी। ये भी तय किया जाएगा कि हर कार्यकर्ता जनता के बीच कैसे पहुंचेंगे। हाल ही में भाजपा ने प्रदेश में पहले चरण का सर्वे करा लिया है। इस लिहाज से भी कोर कमेटी की बैठक अहम होगी।

देखा जाएगा कि कौन सी सीटों पर पार्टी कमजोर स्थिति में है और किन सीटों पर पार्टी की जीत का रास्ता साफ है। विधायकों की स्थिति क्या है। इन सब पर चर्चा के साथ ही रणनीति बनाई जाएगी।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट पहले ही कह चुके हैं कि जो जहां से विधायक हैं, वहीं से अगले चुनाव की भी तैयारी करें। विधायक हो या मंत्री, किसी की सीट नहीं बदलवाई जाएगी।  

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top