Department

Big Breaking:-धामी मंत्रिमंडल विस्तार: नगर पालिका अध्यक्ष का चुनाव जीत चौंकाने वाले प्रदीप बत्रा बने मंत्री, राजनीतिक सफर

रुड़की विधायक प्रदीप बत्रा ने शुक्रवार को राज्यपाल द्वारा कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली। अपने सौम्य व्यवहार के लिए प्रसिद्ध बत्रा ने 2007 में नगर पालिका चुनाव जीता, फिर कांग्रेस में शामिल हुए और 2012 में विधायक बने।

रुड़की। आखिरकार नगर विधायक प्रदीप बत्रा को कैबिनेट मंत्री के रूप में राज्यपाल ने शुक्रवार को शपथ दिला दी। नगर विधायक प्रदीप बत्रा अपने सौम्य व्यवहार के लिए जाने जाते हैं।

वर्ष 2007 में पहली बार वह रुड़की में नगर पालिका के चुनाव जीते। इसके बाद उन्होंने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। वर्ष 2012 में वह कांग्रेस के टिकट पर पहली बार विधानसभा चुनाव में उतरे और दो बार के भाजपा के विधायक सुरेश चंद्र जैन को शिकस्त दी।

इसके बाद प्रदेश में हुए दल बदल के दौरान विधायक प्रदीप बत्रा भाजपा में शामिल हो गए। इसके बाद 2017 एवं 2022 में भाजपा के टिकट से चुनाव जीते है। रुड़की में उनकी पहचान मिठाई कारोबारी के रूप में है। प्रकाश स्वीट्स् एवं हाेटल है। इसके अलावा डीपीएस स्कूल में उनके शेयर हैं और हरिद्वार रोड बाईपास पर पेट्रोल पंप है।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top