Department

Big Breaking:-दिल्ली की गर्मी से राहत पाने के लिए आए दून, यहां भी नहीं मिला सुकून, पारा 40 के पास रहा

दिल्ली की गर्मी से राहत पाने के लिए लोग देहरादून आए, लेकिन यहां भी सुकून नहीं मिल पाया। दिल्ली में 44 डिग्री से ऊपर गया पारा तो देहरादून में भी 40 के आंकड़े के पास रहा।

दिल्ली की भीषण गर्मी से सुकून की चाह में लोगों ने देहरादून की राह पकड़ी तो सूरज ने यहां भी सताने में कसर नहीं छोड़ी। दिल्ली का पारा रविवार को 44 डिग्री सेंटीग्रेट के पार था। इस मामले में देहरादून भी पीछे नहीं रहा। सूरज की तपिश ने यहां भी 40 के आंकड़े को छूने की कोशिश की। अंकों के मामले में जरुर चार की कमी थी लेकिन तपिश यहां भी दिल्ली जैसी महसूस हुई।

वीकेंड पर हर बार की तरह इस बार भी दिल्ली-एनसीआर के लोग देहरादून और आसपास के इलाकों में सुकून की तलाश पहुंचे हैं। एक्सप्रेस वे खुलने के बाद लोगों का सफर का समय भी कम हो गया है। महज ढाई से तीन घंटे में लोग देहरादून में प्रवेश कर रहे हैं।

ऐसे में देहरादून और आसपास के पर्यटक क्षेत्रों में बाहरी लोगों की खासी भीड़ है। जबकि, देहरादून और यहां के क्षेत्र में भी अब वह सुकून देखने को नहीं मिला। देहरादून में भी रविवार को पारा 40 के करीब पहुंच गया। आमतौर पर मई और जून में महसूस होने वाली कर्मी इस बार अप्रैल के अंतिम सप्ताह में ही महसूस होने लगी।

यहां आने वाले लोगों का कहना था कि दिल्ली की गर्मी और धूल से बचने की जद्दोजहद यहां आकर भी खत्म नहीं हुई। कुछ लोगों का कहना है कि देहरादून का हाल देखकर भी लगता है कि यहां भी अब सुकून की रात मुश्किल है। दिन में भयंकर तपिश के बीच रात में भी गर्म हवाएं परेशान कर रही हैं।

निर्माण साइट से उड़ती धूल यहां भी एनसीआर के मौसम का अहसास कराने लगी है। इसी का असर था कि स्थानीय लोगों ने दोपहर को घर से बाहर निकलने में गुरेज किया लेकिन शाम के वक्त राजपुर रोड पर खासी चहलकदमी दिखी।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top