Big Breaking:-गदरपुर बाईपास पर हरिद्वार से नेपाल जा रही डबल डेकर बस अनियंत्रित होकर पलटी, सात यात्री घायल

गदरपुर बाईपास पर तड़के डबल डेकर बस पलटने से सात यात्री घायल हो गए।
मौके पर पुलिस और एनएचएआई हाईवे टीम ने राहत-बचाव कार्य किया।

गदरपुर बाईपास मार्ग पर गोपाल नगर तिराहे के पास देर रात  2:00 बजे एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। हरिद्वार से नेपाल जा रही यात्रियों से भरी डबल डेकर बस अनियंत्रित होकर सड़क से उतरकर खेत में पलट गई।

बस में कुल 65 यात्री सवार थे, जिनमें से 7 यात्री घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस और एनएचएआई हाईवे पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया।

Ad Ad

सम्बंधित खबरें