Department

Big Breaking:-50 बार और पब के कैमरों का कंट्रोल अब पुलिस के पास, हुड़दंगियों सीधी नजर

कौन जा रहा है और कौन बाहर किस हालत में आ रहा है, पुलिस की रहेगी पैनी नजर

देहरादून टशन में रहने वाले लोग और खुद को फन्ने खां समझने वाले युवा सावधान हो जाएं। जिस हालत में बार, पब या होटल में मस्ती के लिए जा रहे हैं, बाहर भी होश की उसी अवस्था मे आएं।

क्योंकि, अब पुलिस की सीधी नजर देहरादून के 50 प्रमुख प्रतिष्ठानों पर है। पुलिस ने इनकी एंट्री और एग्जिट के सीसीटीवी कैमरों के एक्सेस संचालकों से प्राप्त कर लिया है।

दरअसल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) देहरादून की पहल पर अब तक 50 प्रमुख प्रतिष्ठानों ने अपने सीसीटीवी कैमरों का एक्सेस पुलिस को सौंप दिया है, जिससे कंट्रोल रूम के जरिए 24×7 निगरानी संभव हो गई है। पुलिस ने इसके लिए एक विशेष टेक्निकल टीम गठित की है,

जो लगातार होटल, पब और बार संचालकों से संपर्क कर उनके सीसीटीवी सिस्टम को पुलिस नेटवर्क से जोड़ रही है। अब किसी भी संदिग्ध गतिविधि या घटना की स्थिति में पुलिस तुरंत फुटेज देख सकेगी और कार्रवाई में देरी नहीं होगी।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top