राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने की नियुक्ति, दुष्यंत गौतम को मिली सिक्किम की जिम्मेदार/नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार को कई राज्यों के राज्यपालों की नई नियुक्तियों की घोषणा की, जिसमें मध्य प्रदेश के वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व सांसद डॉ. ढाल सिंह बिसेन को उत्तराखंड का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है। राष्ट्रपति सचिवालय की ओर से जारी आधिकारिक सूची में स्पष्ट रूप से उनका नाम शामिल है। इन नियुक्तियों का प्रभाव नए राज्यपालों द्वारा पदभार ग्रहण करने की तिथि से प्रभावी होगा।

बता दें कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार रात 6 राज्यों में नए राज्यपाल नियुक्त किए हैं। इसमें उत्तराखंड में Lt Gen गुरमीत सिंह (रि.) की जगह डॉ. ढाल सिंह बिसेन को नया राज्यपाल बनाया गया है।इसके साथ ही राष्ट्रपति ने ओम प्रकाश माथुर को केरलम, राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर को तमिलनाडु, ब्रज मोहन राम को ओडिशा, डॉ. सुधा यादव को कर्नाटक और दुष्यंत गौतम को सिक्किम का राज्यपाल नियुक्त किया है। वर्तमान में उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह हैं, जिन्होंने सितंबर 2021 में पदभार संभाला था।वो उत्तराखंड के 9वें राज्यपाल होंगे। गुरमीत सिंह 15 सितंबर 2021 से पद पर थे और सबसे लंबे समय तक रहने वाले राज्यपाल का रिकॉर्ड बनाया था।
डॉ. ढाल सिंह बिसेन के बारे में – 5 बड़ी बातें:
1. जन्म और शिक्षा: जन्म 14 मई 1952 को मध्य प्रदेश में। पेशे से डॉक्टर और किसान हैं। उन्होंने D.H.B Homeopathic and Bio-chemic की डिग्री भोपाल मेडिकल बोर्ड से ली है।
2. लंबा राजनीतिक करियर:- विधायक: 1990 से 2008 तक लगातार 4 बार बरघाट (सिवनी) से BJP विधायक रहे।- मंत्री: 2003-2005 में मध्य प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे।- वित्त आयोग अध्यक्ष: 2011-2013 में MP के चौथे राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष रहे।
3. सांसद: 2019 में बालाघाट-सिवनी लोकसभा सीट से BJP के टिकट पर 6,96,102 वोट लेकर जीते, कांग्रेस के मधु भगत को 2.42 लाख वोटों से हराया था। 2024 में पार्टी ने उनका टिकट काट दिया था।
4. OBC चेहरा:पंवार समाज से आते हैं, बालाघाट-सिवनी क्षेत्र में इस समाज का बड़ा प्रभाव है। BJP में OBC का बड़ा चेहरा माने जाते हैं।
5. संपत्ति और परिवार: पत्नी भानुमति बिसेन, 2 बेटे 1 बेटी। निवास सिवनी में SP बंगले के पास। 2019 के हलफनामे के मुताबिक कुल संपत्ति करीब 8.71 करोड़।
नए राज्यपालों की पूरी लिस्ट
- ओम प्रकाश माथुर – केरल
- राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर – तमिलनाडु
- ब्रज मोहन राम – ओडिशा
- डॉ. सुधा यादव – कर्नाटक-
- डॉ. ढाल सिंह बिसेन – उत्तराखंड
- – दुष्यंत गौतम – सिक्किम
डॉ. ढाल सिंह बिसेन का जन्म 14 मई 1952 को मध्य प्रदेश के सिवनी जिले में हुआ था। वे आयुर्वेद एवं होम्योपैथी के चिकित्सक हैं। उन्होंने 1990, 1993, 1998 और 2003 में बरघाट विधानसभा सीट से लगातार चार बार विधायक चुने जाने के बाद 2003 से 2005 तक प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री का दायित्व निभाया। इसके अलावा वे 2011 से 2013 तक मध्य प्रदेश चौथे राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष भी रहे। वर्ष 2019 में वे बालाघाट लोकसभा सीट से सांसद चुने गए थे। लंबे समय से भाजपा से जुड़े डॉ. बिसेन सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय रहे हैं। उनकी नियुक्ति के बाद प्रदेश में पदभार ग्रहण की तिथि जल्द घोषित होने की संभावना है।



