Big Breaking:-यहाँ कार खाई में गिरी, चालक की मौत

चमोली: उत्तराखंड के चमोली जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। यह हादसा थराली ब्लॉक के नैल ढालु मोटर मार्ग पर हुआ…जिसमें कार चालक प्राणी दत्त कुनियाल की मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई।

जानकारी के अनुसार कुलसारी-ढालु-मालबज्वाड़ मोटर मार्ग पर प्राणी दत्त कुनियाल अपनी कार मोड़ रहे थे तभी कार अनियंत्रित होकर लगभग 150 मीटर नीचे दूसरी सड़क पर गिर गई।

स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और मौके पर पहुंचकर पुलिस की मदद से घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थराली ले जाया गया। लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

प्राणी दत्त कुनियाल, उम्र 65 वर्ष निवासी उलंग्रा गांव देवाल, चमोली इस हादसे में अपनी जान गंवा बैठे। थराली पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है और पोस्टमार्टम की कार्रवाई चल रही है। पुलिस मामले के कारणों का पता लगाने के लिए हर पहलू की जांच कर रही है।

Ad Ad

सम्बंधित खबरें