Department

Big Breaking:-सुखवंत सिंह आत्महत्या मामले में बड़ा एक्‍शन, निलंबित और लाइन हाजिर 12 पुलिस कर्मियों का गढ़वाल रेंज में ट्रांसफर

सुखवंत सिंह आत्महत्या मामले में पुलिस प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। निलंबित और लाइन हाजिर किए गए सब-इंस्पेक्टर और अन्य पुलिसकर्मियों का गढ़वाल रेंज में तबादला कर दिया गया है।

यह निर्णय मामले की संवेदनशीलता और गहन जांच के बाद लिया गया है, जो पुलिस की जवाबदेही सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है और पारदर्शिता को बढ़ावा देगा।

रुद्रपुर। हल्द्वानी गौलापार स्थित होटल में काशीपुर के सुखवंत सिंह के आत्महत्या मामले में निलंबित थानाध्यक्ष आइटीआइ कुंदन सिंह रौतेला, एसआइ प्रकाश बिष्ट के साथ ही लाइन हाजिर पैगा चौकी प्रभारी जितेंद्र कुमार का गढ़वाल रेंज में ट्रांसफर कर दिया गया है। इसके अलावा लाइन हाजिर नौ पुलिस कर्मियों को भी गढ़वाल रेंज में तबादला हुआ है।

रविवार को काशीपुर के ग्राम पैगा निवासी सुखवंत सिंह ने हल्द्वानी के गौलापार स्थित एक होटल में तमंचे से गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी। इस घटना से पहले सुखवंत सिंह ने इंटरनेट मीडिया में भूमाफियाओं पर रकम हड़पने का आरोप लगाया था। साथ ही यह भी कहा था कि वह पुलिस के पास गया, लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं हुई।

सुखवंत ने पुलिस पर कई गंभीर आरोप भी लगाए थे। वीडियो इंटरनेट मीडिया पर तेजी से प्रसारित हुआ तो मामला सुर्खियों में आ गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मामले की जांच कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत को सौंप दी थी।

साथ ही एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने स्थानीय पुलिस की लापरवाही को देखते हुए थानाध्यक्ष आइटीआइ कुंदन सिंह रौतेला और आइटीआइ में तैनात एसआइ प्रकाश बिष्ट को निलंबित कर दिया।

आइटीआइ थाने के अंतर्गत आने वाली चौकी पैगा पर नियुक्त चौकी प्रभारी जितेन्द्र कुमार के साथ ही एएसआइ सोमवीर सिंह और कांस्टेबल शेखर बनकोटी, भूपेंद्र सिंह, दिनेश तिवारी, सुरेश चंद्र, यागेश चौधरी, राजेंद्र गिरी, दीपक प्रसाद और संजय कुमार को ऊधम सिंह नगर से गढ़वाल रेंज तबादला कर दिया गया है।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top