Department

Big Breaking:-पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों में हुआ पथराव, 17 लोगों के विरुद्ध क्रास मुकदमा; एक पक्ष थाने में धरने पर बैठा

देहरादून के नेहरू ग्राम स्थित उत्तरा एन्क्लेव में पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों में पथराव हुआ। इसमें कुछ लोग घायल हो गए। रायपुर थाना पुलिस ने दोनों पक्षों के 17 लोगों के खिलाफ क्रॉस मुकदमा दर्ज किया है।

एक पक्ष आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर थाने में धरने पर बैठ गया, जिसे पुलिस समझाने का प्रयास कर रही है।

देहरादून। नेहरू ग्राम स्थित उत्तरा एन्क्लेव में पुरानी रंजिश के चलते हुए विवाद में पथराव हो गया। पथराव के चलते दोनों पक्ष के कुछ लोगों को चोटें आई हैं।

रायपुर थाना पुलिस ने दोनों पक्षों के 17 लोगों के विरुद्ध क्रास मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर एक पक्ष रायपुर थाने में धरने पर बैठ गया। पुलिस के काफी समझाने के बाद भी वह धरने पर डटे रहे।

पुलिस को दी शिकायत में दीप्ति बिष्ट निवासी उत्तरा एन्क्लेव ने बताया कि शुक्रवार रात सीमा धीमान, अरुण धीमान, प्रिंसी धीमान, रमन धीमान, कुंती देवी, हरदेव रावत, राखी शाह, रजनेश कुमार, रिंकी चौहान, राजीत चौहान, आशीष चोपड़ा, मंजू चोपड़ा, जय चोपड़ा व भगत राम चौपड़ा ने पुरानी रंजिश के चलते उनके ऊपर पथराव कर दिया।

इसके साथ ही गालियां दीं। आरोप है कि सुनियोजित तरीके से लगातार एक घंटे तक उनकी मां, बेटे व पति पर हमला किया गया। आरोपितों ने उनकी 73 साल की वृद्ध मां को भी नहीं बख्शा और उन पर भी हमला किया।

उनके 21 वर्षीय बेटे पर जान से मारने की नीयत से हमला किया। पूरी घटना सीसीटीवी फुटेज में आ चुकी थी, जिसके चलते आरोपितों ने सीसीटीवी कैमरे भी तोड़ डाले। उनकी आंख के ऊपर वार किया गया, जिसके कारण वह लहूलुहान हो गईं, जिसके चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।

इस मामले में रायपुर थाना पुलिस ने अरुण धीमान, सीमा धीमान, प्रिसी धीमान, रमन धीमान, कुंती देवी, हरदेव रावत, राखी शाह, रजनेश कुमार, रिंकी चौहान, राजीव चौहान, आशीष चोपड़ा, मंजू चोपड़ा, जय चोपड़ा भगत राम चोपड़ा सभी निवासी उत्तरा एन्क्लेव नेहरू ग्राम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

वहीं दूसरी ओर सीमा धीमान ने बताया कि शुक्रवार को उनकी बेटी का जन्मदिन था और उनके घर मेहमान आए हुए थे। प्रोग्राम समाप्त होने के बाद जब मेहमान अपने घर जाने लगे तो पड़ोसी अरुण बिष्ट, दीप्ती बिष्ट और उनके पुत्र ने अभद्र व्यवहार किया।

विरोध करने पर उन्होंने ईंट, पत्थर, टाइल्स के टुकड़ों से हमला कर दिया। हमले में उनके पति अरुण धीमान और सास चन्द्रवती धीमान को गंभीर चोटे आई हैं। इस मामले में पुलिस ने अरुण बिष्ट, दीप्ति बिष्ट व बेटे के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top