Department

Big Breaking:-सांसद बलूनी के प्रयासों से रामनगर-देहरादून सीधी ट्रेन सेवा जल्द, पीरुमदारा में भी ठहराव

सांसद अनिल बलूनी के प्रयासों से रामनगर और देहरादून के बीच सीधी ट्रेन सेवा जल्द शुरू होगी, जिससे गढ़वाल और कुमाऊं मंडल के हजारों लोगों को लाभ मिलेगा।

देहरादून। गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी के प्रयासों से रामनगर और देहरादून के बीच बहुप्रतीक्षित सीधी ट्रेन सेवा जल्द शुरू होने जा रही है।

इस संबंध में सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और शीघ्र ही औपचारिक घोषणा होने की संभावना है।

सांसद बलूनी ने नई दिल्ली में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात कर इस सेवा को शुरू करने का आग्रह किया था।

उनके लगातार प्रयासों के बाद रेलवे ने इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है, जिससे क्षेत्र के गढ़वाल व कुमाऊं मंडल के हजारों निवासियों को सीधा लाभ मिलेगा।

इधर, रामनगर के पीरुमदारा क्षेत्र के लोगों के लिए भी राहत भरी खबर है। यहां संपर्क क्रांति एक्सप्रेस का ठहराव शुरू कर दिया गया है। इससे स्थानीय यात्रियों को अब लंबी दूरी की यात्रा के लिए अधिक सुविधा मिलेगी और समय की भी बचत होगी।

नई ट्रेन सेवा और ठहराव की सुविधा से पर्यटन, व्यापार और रोजगार को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। खासतौर पर नैनीताल और आसपास के पर्यटन स्थलों तक पहुंच और आसान होगी।

सांसद बलूनी ने इस उपलब्धि पर क्षेत्रवासियों को बधाई देते हुए कहा कि जनता की सुविधाओं और क्षेत्र के विकास के लिए उनके प्रयास लगातार जारी रहेंगे।

उन्होंने कहा कि दोनों निर्णयों से क्षेत्रवासियों को बड़ी राहत मिलेगी। स्थानीय निवासी लंबे समय से यह मांग कर रहे थे। उनकी मांग पूरी होने से पर्यटन, व्यापार और रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे। साथ ही क्षेत्र का समग्र विकास संभव होगा।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top