Department

Big Breaking:-उत्तराखंड में डोली धरती, चमाेली में महसूस हुए भूकंप के झटके, घरों से बाहर भागे लोग

भूकंप का केंद्र चमोली था। भूकंप का हल्का झटका होने के कारण अधिकांश लोगों को इसका पता नहीं चल पाया।

उत्तराखंड के चमोली में सोमवार को शाम 6:47 बजे भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। भूकंप का झटका महसूस होते ही लोग अपने घरों से बाहर निकल गए। भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.4 मापी गई। भूकंप पांच किलोमीटर की गहराई पर स्थित था।

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदकिशोर जोशी ने बताया कि भूकंप का केंद्र चमोली था। भूकंप का हल्का झटका होने के कारण अधिकांश लोगों को इसका पता नहीं चल पाया। भूकंप से नुकसान की कोई सूचना नहीं है।

जोन चार और पांच में है उत्तराखंड का ज्यादातर इलाका


वाडिया इंस्टीट्यूट ऑफ हिमालयन जियोलॉजी के भूकंप विज्ञानियों की मानें तो उत्तराखंड भूकंप के लिहाज से बेहद संवेदनशील है। उत्तराखंड का ज्यादातर इलाका भूकंप के लिहाज से जोन चार और पांच में हैं। इसलिए बार-बार भूकंप की घटनाएं देखने को मिल रही हैं।



Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top