
बागेश्वर में शुक्रवार सुबह 3.4 तीव्रता के भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। इसका केंद्र 10 किमी गहराई में था। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी शिखा सुयाल ने बताया कि प्रशासन स्थिति पर नजर रख रहा है। अभी तक जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है। संबंधित विभागों को सतर्क कर दिया गया है और जनता से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की गई है।
बागेश्वर । उत्तराखंड के बागेश्वर जनपद में शुक्रवार सुबह हल्के भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.4 मापी गई है। भूकंप का समय सुबह 07:48:37 बजे दर्ज किया गया, जबकि इसका केंद्र 30.05 उत्तरी अक्षांश और 80.05 पूर्वी देशांतर पर, लगभग 10 किमी की गहराई में स्थित रहा।
जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी शिखा सुयाल ने जानकारी देते हुए बताया कि भूकंप के बाद प्रशासन द्वारा स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। अभी तक जनपद के किसी भी क्षेत्र से जान-माल के नुकसान की कोई पुष्टि नहीं हुई है।
उन्होंने बताया कि संबंधित विभागों और स्थानीय प्रशासन को सतर्क कर दिया गया है तथा किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए टीमों को तैयार रखा गया है। साथ ही आम जनता से अपील की गई है कि वह घबराएं नहीं और किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें।
वहीं किसी भी असामान्य स्थिति या नुकसान की सूचना तुरंत स्थानीय प्रशासन या आपदा नियंत्रण कक्ष को देने को कहा गया है। जिले की सभी तहसीलों से प्राप्त सूचना के अनुसार वर्तमान में भूकंप से किसी भी प्रकार की क्षति की सूचना नहीं है।









