Department

Big Breaking:-रुद्रप्रयाग से सोनप्रयाग तक भूस्खलन की होगी रोकथाम, केंद्र ने 130 करोड़ किए मंजूर

राष्ट्रीय राजमार्ग 107 में रुद्रप्रयाग से सोनप्रयाग तक भूस्खलन की रोकथाम के लिए केंद्र सरकार ने 130 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं। मुख्य अभियंता मुकेश पंवार के मुताबिक करीब 70 किलोमीटर मार्ग में यह काम किया जाएगा। वहीं, मार्ग के चौड़ीकरण का काम इस साल पूरा कर लिया जाएगा।

मुख्य अभियंता के मुताबिक भूस्खलन की रोकथाम से केदारनाथ धाम सहित चारधाम यात्रा मार्ग को सुगम और सुरक्षित बनाया जा सकेगा। यह मार्ग कुंड से चमोली को जोड़ते हुए तुंगनाथ और रुद्रनाथ जैसे पंचकेदार मंदिरों तक पहुंच को सरल बनाता है,

रुद्रप्रयाग–अगस्त्यमुनि, अगस्त्यमुनि बाईपास, काकरगाड़–गुप्तकाशी, गुप्तकाशी–फाटा, फाटा–सीतापुर जैसे विभिन्न खंडों पर दो-लेन सड़क के साथ भूस्खलन न्यूनीकरण कार्य यात्रियों की सुरक्षा को और मजबूत करेगा। उन्होंने बताया कि यह काम राज्य लोक निर्माण विभाग के माध्यम से कराया जाएगा।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top