Department

Big Breaking:-लैंसडौन वन प्रभाग की कोटद्वार रेंज में हाथी ने किया हमला, एक बुजुर्ग की मौत

कोटद्वार रेंज के लैंसडौन वन प्रभाग में एक हाथी के हमले में 70 वर्षीय बृजमोहन सिंह की जान चली गई। वे अपने मित्र के साथ मवेशियों के लिए चारा लेने सुखरो बीट गए थे,

तभी दोपहर करीब बारह बजे हाथी ने उन पर हमला कर दिया। मित्र ने भागकर सूचना दी, जिसके बाद वन विभाग और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बृजमोहन का शव बरामद किया।

कोटद्वार। लैंसडौन वन प्रभाग की कोटद्वार रेंज में हाथी के हमले में एक बुजुर्ग की मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, शिवपुर निवासी बृजमोहन सिंह (70) अपने मित्र हेमेंद्र सिंह कंडारी के साथ कोटद्वार रेंज के अंतर्गत सुखरो बीट की कक्ष संख्या दो में मवेशियों को चारे के लिए लेकर गए थे। जहां दोपहर करीब बारह बजे एक हाथी ने उन पर हमला कर दिया।

हेमेंद्र किसी तरह जंगल से बाहर निकल कर आए और घटना की सूचना क्षेत्रीय लोगों को दी। सूचना मिलने के बाद वन विभाग और पुलिस की टीम मौके के लिए रवाना हुई। काफी तलाश के बाद जंगल में बृजमोहन का शव बरामद कर लिए गया है।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top