Department

Big Breaking:-सुबह की सैर निकले बुजुर्ग पर हाथी ने किया हमला, अस्पताल में भर्ती

देहरादून के लच्छीवाला में फ्लाईओवर के पास एक हाथी ने सुबह की सैर कर रहे एक बुजुर्ग पर हमला कर दिया। घायल बुजुर्ग, मनीराम थापा, को हिमालयन हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

हाथी पिछले कुछ दिनों से आबादी वाले इलाकों में घूम रहा था। स्थानीय लोगों और वन विभाग की मदद से उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया।

देहरादून/डोईवाला। लच्छीवाला में फ्लाईओवर के नीचे सौंग नदी किनारे हाथी ने एक बुजुर्ग पर हमला कर दिया। जिससे बुजुर्ग को चोटे आयी है। जिन्हें हिमालयन हास्पिटल में उपचार हेतू भर्ती कराया गया है। यहां बता दें कि विगत कई दिनों से लगातार हाथी आबादी क्षेत्र के आसपास दिखाई दे रहा था।

लच्छीवाला मे हाथी ने किया बुजुर्ग पर हमला

अलग-अलग क्षेत्र में हाथी की चहल कदमी से ग्रामीण भयभीत थे। तो वहीं रविवार सुबह करीब 6:30 बजे अपने कुत्ते को लेकर जंगल किनारे लच्छीवाला फ्लाईओवर के नीचे सुबह की सैर पर घूम रहे लच्छीवाला निवासी मनीराम थापा पर अचानक वहां खड़े हाथी ने हमला कर दिया।

जिससे भागने के दौरान उन्हें कई चोटें लगी। वहीं बताया जा रहा है कि हाथी के हमले से मनीराम के चेहरे व शरीर में कई चोटें आईं हैं और उनका दाया हाथ भी फैक्चर हुआ है।

हाथी के हमले के बाद आसपास के लोग एकत्र हुए और हाथी को जंगल की ओर भगाया साथ ही वन कर्मियों के साथ घायल मनीराम थापा को हिमालयन हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि घायल व्यक्ति ओएनजीसी से रिटायर थे।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top