उत्तराखण्ड

Big Breaking:-आईटीआई में छात्र संख्या व सुविधाएं बढ़ाने पर जोर, मंत्री सौरभ बहुगुणा ने ली बैठक

आईटीआई में छात्र संख्या व सुविधाएं बढ़ाने पर जोर, मंत्री सौरभ बहुगुणा ने ली बैठक

तीन आईटीआई में 16 तारीख को टीवीएस सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का उद्घाटन, डीएसटी मॉडल वाले आईटीआई 45 किए जाएंगे

देहरादून 02 जून: प्रदेश के कौशल विकास एवं सेवायोजन मंत्री सौरभ बहुगुणा ने विधानसभा स्थित अपने कार्यालय कक्ष में विभागीय बैठक ली। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों के साथ प्रदेश में संचालित आईटीआई में छात्र संख्या एवं सुविधाओं को बढ़ाने को लेकर विस्तृत समीक्षा की।

छात्र संख्या बढ़ाने पर विशेष जोर

मंत्री ने आगामी भर्ती सत्र को ध्यान में रखते हुए कहा कि कौशल विकास विभाग की योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए, ताकि अधिक से अधिक छात्र दक्षता हासिल कर सकें। उन्होंने निर्देश दिए कि स्कूलों व कॉलेजों के छात्रों के अभिभावकों से संवाद स्थापित कर उन्हें योजनाओं की जानकारी दी जाए, जिससे वे अपने बच्चों को कौशल प्रशिक्षण के लिए प्रेरित करें। इसके अलावा स्कूल/कॉलेजों के निकट योजनाओं से संबंधित होर्डिंग भी लगाए जाएं।

टीवीएस और टाटा टेक्नोलॉजी के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस

मंत्री ने बताया कि देहरादून के निरंजनपुर, श्रीनगर एवं अल्मोड़ा स्थित आईटीआई में टीवीएस कंपनी के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का उद्घाटन आगामी 16 तारीख को किया जाएगा। वहीं, विभाग ने टाटा टेक्नोलॉजी को 13 सेंटर ऑफ एक्सीलेंस दिए हैं, जहाँ जुलाई माह से शॉर्ट टर्म कोर्सेज शुरू किए जा रहे हैं। इनके लिए संबंधित मशीनरी एवं प्रशिक्षक टाटा कंपनी द्वारा उपलब्ध करा दिए गए हैं।

डीएसटी मॉडल वाले आईटीआई की संख्या बढ़ेगी

मंत्री ने बताया कि प्रदेश में 32 आईटीआई डीएसटी (ड्यूल सिस्टम ऑफ ट्रेनिंग) मॉडल में चल रहे थे, जहाँ छात्र 6 माह आईटीआई और 6 माह कंपनी में प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे। अब इनकी संख्या बढ़ाकर 45 की जाएगी।

168 नए प्रशिक्षकों की तैनाती

मंत्री ने यह भी घोषणा की कि कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग जल्द ही 168 नए आईटीआई प्रशिक्षकों की तैनाती करेगा।

ये रहे मौजूद

बैठक में विभाग के निदेशक संजय कुमार, संयुक्त निदेशक मनमोहन कुड़ियाल, उपनिदेशक शैलेन्द्र शर्मा तथा अन्य विभागीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top