Department

Big Breaking:-अवकाश के दिन भी नगर निगम देहरादून की टीम सक्रिय, पथ प्रकाश व्यवस्था सुधार में दिखा असर

अवकाश के दिन भी नगर निगम देहरादून की टीम सक्रिय, पथ प्रकाश व्यवस्था सुधार में दिखा असर

देहरादून।

नगर निगम देहरादून की कार्यसंस्कृति पर नगर आयुक्त नमामी बंसल के आदेशों का स्पष्ट असर नजर आ रहा है। पथ प्रकाश अनुभाग की टीमों ने आज 11 अक्टूबर (शनिवार) को अवकाश के दिन भी शहर की सड़कों पर लाइटों को दुरुस्त करने का कार्य किया।


नगर निगम की टीमों ने दिनभर कई प्रमुख मार्गों पर खराब पड़ी स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत की। इस दौरान विशेष रूप से सहारनपुर रोड, आईएसबीटी से करगी मार्ग, सहस्त्रधारा रोड, तथा वार्ड 93, 99 और 100 के मुख्य मार्गों पर लाइटों को ठीक किया गया।

इसके अतिरिक्त निगम की विभिन्न टीमों ने शहर के वार्डों के आंतरिक मार्गों पर भी पथ प्रकाश सुधार कार्य किया, जिससे नागरिकों को अंधेरे में चलने की परेशानी से राहत मिलेगी।

नगर आयुक्त नमामी बंसल ने कहा कि नगर निगम का उद्देश्य त्योहारों से पहले शहर को रोशन और सुरक्षित बनाना है। सभी विभागों को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं कि किसी भी क्षेत्र में स्ट्रीट लाइट खराब न रहें।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top