उत्तराखण्ड

Big Breaking:-नाबालिग के यौन शोषण के आरोप में पिता और प्रेमी गिरफ्तार, गर्भपात की दवा देने से बिगड़ी तबीयत

नाबालिग को पेट में असहनीय दर्द के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था।डॉक्टरों ने जांच के दौरान पाया कि वह गर्भवती है और गर्भपात की दवा लेने के कारण उसकी तबीयत बिगड़ी है।

कनखल थाना क्षेत्र में रिश्तों को तार-तार कर देने वाली एक बेहद शर्मनाक घटना सामने आई है। यहां एक 60 वर्षीय व्यक्ति पर अपनी ही नाबालिग बेटी के साथ बार-बार दुष्कर्म करने का आरोप लगा है।

वहीं किशोरी के प्रेमी ने भी उसका यौन शोषण किया। पीड़िता के गर्भवती होने और गर्भपात की दवा लेने से तबीयत बिगड़ने पर उसे जब अस्पताल ले जाया गया तब जाकर घटना का खुलासा हुआ। पुलिस ने आरोपी पिता और साथ ही यौन शोषण में शामिल उसके प्रेमी को भी गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार आठ अक्तूबर को पीड़िता की बहन ने कनखल थाने पहुंचकर सूचना दी कि उसकी नाबालिग बहन को पेट में असहनीय दर्द के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

डॉक्टरों ने जांच के दौरान पाया कि वह गर्भवती है और गर्भपात की दवा लेने के कारण उसकी तबीयत बिगड़ी है। डॉक्टरों के सवाल करने पर पीड़िता ने हैरान कर देने वाला खुलासा किया। उसने बताया कि उसके पिता ने ही उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया है।

इस शिकायत पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी पिता के खिलाफ दुष्कर्म, पोक्सो एक्ट सहित संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने पीड़िता के बयान दर्ज कराए और उसका मेडिकल परीक्षण भी कराया।

थाना प्रभारी निरीक्षक रविंद्र शाह ने बताया कि पीड़िता के बयानों से एक और चौंकाने वाली बात सामने आई। पीड़िता ने बताया कि उसके प्रेमी निवासी थाना जसपुर उधमसिंह नगर ने भी उसका यौन शोषण किया है।

पुलिस ने तत्काल टीम गठित करते हुए आरोपी पिता के साथ-साथ उसके प्रेमी को भी गिरफ्तार कर लिया। बृहस्पतिवार को दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top