Big Breaking:-अल्मोड़ा के बज्यूड़ा गांव के जंगलों में धधकी आग, आबादी की ओर तेजी से बढ़ने के चलते मचा हड़कंप

अल्मोड़ा के सोमेश्वर कौसानी सड़क पर बज्यूड़ा गांव के जंगलों में भीषण आग लग गई। आग तेजी से आबादी और आवासीय क्षेत्रों की ओर बढ़ रही थी, जिससे लोगों में दहशत फैल गई।

स्थानीय लोगों की सूचना पर फायर टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया, जिससे वन संपदा और रिहायशी इलाकों को बड़ा नुकसान होने से बचा लिया गया।

अल्मोड़ा। सोमेश्वर कौसानी सड़क पर पातलीबगड़ के समीप बज्यूड़ा गांव के जंगलों में आग धधक गई। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना फायर सर्विस को दी। जिसके बाद टीम ने मौके पर पहुंच आग पर काबू पाया। जिसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली।

फायर सीजन शुरू हो गया है, ऐसे में आग की घटनाएं भी तेजी से सामने आने लगी है। अब शनिवार देर शाम बज्यूड़ा गांव के जंगलों में आग लग गई। आग ने तेजी से जंगल के बड़े हिस्से को अपने आगोश में ले लिया। आग तेजी से आबादी क्षेत्र और आवासीय भवनों की ओर बढ़ने लगी। जिससे लोगों में हड़कंप मच गया।

आग से वन संपदा को भी नुकसान पहुंचा है। यहां फायर टीम में एलएफएम किशन सिंह, एफएम डीवीआर हरि सिंह, एफएम रवि आर्य, धीरेंद्र सिंह, मनीषा, बबीता जोशी आदि शामिल रहे।

Ad Ad

सम्बंधित खबरें