Department

Big Breaking:-छेनागाड़ में आपदा के दो महीने बाद मलबे से मिले दो शव, एक की हुई पहचान

29 अगस्त को बारिश के बाद पूर्वी बांगर के मुख्य पड़ाव छेनागाड़ में भूस्खलन के कारण 15 से ज्यादा दुकानें और मकान जमीदोंज हो गए थे। वहीं, कई लोग लापता थे।

उत्तराखंड में रुद्रप्रयाग जिले के ऊखीमठ के छेनागाड़ में आपदा के दो महीने बाद दो शव बरामद हुए हैं। इसमें से एक शव की पहचान हो गई है। 

जानकारी के अनुसार, छेनागाड़ में पीडब्ल्यूडी का काम चल रहा है। इस दौरान टीम को दो शव दिखाई दिए। जिसकी सूचना उन्होंने तुरंत राहत टीम को दी। टीम मिलने पर डीडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और शव बरामद किए। 

बरामद शवों में से एक की शिनाख्त कुलदीप सिंह(24) पुत्र बीरबल सिंह, निवासी ग्राम उछोला भोर के रूप में हुई है। जबकि दूसरे शव का केवल पैर मिलने से उसकी पहचान नहीं हो पाई है।



Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top