Department

Big Breaking:-जंगल में बाघ के पीछे दौड़ाई जिप्सी, वीडियो वायरल होने पर वन विभाग ने गाइड और चालक को किया बैन

रामनगर के फाटो पर्यटन जोन में बाघ का पीछा करने वाले दो जिप्सी चालकों और दो गाइडों पर वन विभाग ने प्रतिबंध लगा दिया है। 12 जनवरी का एक वीडियो वायरल होने के बाद यह कार्रवाई की गई,

जिसमें वे पर्यटकों को बाघ दिखाने के लिए नियमों का उल्लंघन करते हुए जिप्सी दौड़ाते दिखे। डीएफओ ने वन्यजीवों के करीब जिप्सी ले जाने पर रोक के निर्देशों का पालन न करने पर यह कदम उठाया।

रामनगर। बाघ देखने के लिए जिप्सी चालक जंगल में नियमों की अनदेखी कर रहे हैं। फाटो पर्यटन जोन के जंगल में बाघ के पीछे जिप्सी दौड़ाने का दस दिन पुराने प्रसारित वीडियो पर वन विभाग ने कार्रवाई की है। दोनों जिप्सी के चालक व गाइड को बैन किया गया है।

तराई पश्चिमी वन प्रभाग के फाटो जोन का सफारी के दौरान का बीते 12 जनवरी एक वीडियो प्रसारित हुआ है। जिसमें एक बाघ सड़क पार करते हुए दिख रहा है।

इसी बीच दो जिप्सी चालक पर्यटकों को बाघ दिखाने के लिए स्पीड से दो जिप्सियों को तेजी से बाघ के पीछे ले गए। एक जिप्सी चालक उन्हें बाघ के नजदीक जाने से रोक रहा है। लेकिन व अनसुना कर जिप्सी को भगा ले गए।

वीडियो प्रसारित होने पर अब डीएफओ प्रकाश चन्द्र आर्या ने जिप्सी चालक अमजद व शमशाद एवं गाइड आशीष दफौटी व राज कराकोटी को अगले आदेश तक प्रतिबंधित कर दिया है।

एसडीओ संदीप गिरी ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं। दोनों जिप्सी चालक व गाइड जंगल में सफारी में नहीं जा पाएंगे। जंगल में पर्यटकों को बाघ दिखाने से मिलने वाले पैसे के लालच में जिप्सी चालक पर्यटकों को नजदीक ले जाने का प्रयास करते हैं।

डीएफओ ने बताया कि जंगल में वन्य जीवों के नजदीक जिप्सी को ले जाना मना है। इस संबंध में फाटो रेंज स्टाफ को निगरानी बरतने के निर्देश दिए गए हैं।

सफारी में वन्य जीवों से 30 मीटर की दूरी अनिवार्य

जंगल में सफारी के दौरान नियम बनाए गए हैं। नियमों का पालन कराने के लिए विभाग में पंजीकृत नेचर गाइड को पर्यटकों के साथ भेजा जाता है। लेकिन कई बार जिप्सी चालक बाघों को पर्यटकों को दिखाने के लिए नियम की अनदेखी करते हैं।

वन विभाग की ओर से पूर्व में सफारी के निर्देश जारी किए गए हैं। जिसमें कहा गया है कि वन्य जीवों के रास्ता पार करने के दौरान रुकावट पैदा न करें। वाहनों के बीच 50 मीटर की दूरी बनाए रखें। 15 मिनट से ज्यादा वन्य जीव को पर्यटक नहीं देख सकते हैं।

वन्य जीवों से पर्यटकों को 30 मीटर की दूरी रखनी होगी। जंगल में सफारी के दौरान वाहन की गति 20 किलोमीटर प्रति घण्टा से अधिक नहीं होनी चाहिए। सफारी में पर्यटकों को जिप्सी से उतरना मना है।

किसी तरह का अग्नेय शस्त्र, मांसाहारी भोजन, शराब सफारी में ले जाना मना है। वन्य जीवों का वाहन से पीछा करना व चिल्लाना मना है। सफारी में जिप्सी का हार्न बजाना मना है।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top