Department

Big Breaking:-पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने OperationSindoor पर दी भारतीय सेना को बधाई

पूर्व सीएम हरीश रावत ने ऑपरेशन सिंदूर पर दी प्रतिक्रिया कहा भारतीय सेना ने आपने फिर से यह स्थापित कर दिया कि भारत की तरफ जो भी आंख उठेगी, उस आंख को फोड़ने का भारत दम रखता है।

आपने हमारे गौरव को ऊंचा उठाया है, #OperationSindoor, हमारी बहनों-बेटियों का सिंदूर लूटोगे और भारत चुप रहेगा, हमारी सेना ने यह दिखा दिया कि आतंक और आतंकवादी कहीं हों, दुनिया के किसी कोने में हों, हम वहां भी उनको नहीं छोड़ेंगे।

आतंकवाद पर यह प्रहार, उसके लिए मैं भारतीय सेना को बहुत-बहुत बधाई देता हूं। हम सब एक हैं। सारा भारत एक है।


हमें उम्मीद है पाकिस्तान ने कुछ और हठधर्मी दिखाई तो फिर हमारा लक्ष्य अब केवल वह मस्जिद सुभान अल्लाह नहीं होगी जहां से आतंकवादी तैयार करके भारत के अंदर चाहे संसद भवन हो, चाहे मुंबई हो या कहीं भेजे जाते थे,

आज जैश के हेड क्वार्टर पर हमला करके भारतीय सेना ने मोहम्मद जैसे आतंकी संगठनों को चुनौती दी है कि या तो दुम दबा करके कहीं किसी बिल में घुस जाओ नहीं तो तुम्हारा अब कोई ठिकाना नहीं है,अब तुम्हें कोई नहीं बचा सकता है,……

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top