उत्तराखण्ड

Big Breaking:-भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष व बॉलीवुड सिंगर जुबिन नौटियाल के पिता रामशरण नौटियाल

देहरादून जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष राम शरण नौटियाल ने भाजपा छोड़कर कांग्रेस का दामन थाम लिया है। उन्होंने नई दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय में प्रदेश प्रभारी और अन्य नेताओं की मौजूदगी में पार्टी में शामिल हुए।

देहरादून। देहरादून जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष एवं बॉलीवुड सिंगर जुबिन नौटियाल के पिता राम शरण नौटियाल ने भाजपा छोड़ सोमवार को कांग्रेस का दामन थाम लिया।

नई दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम में इस अवसर पर प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा, प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य भी उपस्थित उपस्थित रहे।

बता दें कि उन्होंने कुछ दिन पहले भाजपा से इस्तीफा दे दिया था। वह लंबे समय तक भाजपा में रहे। उन्होंने भाजपा छोड़ने की वजह पार्टी में खुद को सम्मान नहीं मिलना बताया था।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top