Nainital

Big Breaking:-Haldwani MBPG College का पूर्व छात्र नेता साइबर ठगी मामले में हिरासत में, हरियाणा से पहुंची पुलिस

हरियाणा पुलिस ने एमबीपीजी कॉलेज के पूर्व छात्र संघ सचिव करन अरोड़ा को साइबर ठगी के एक मामले में हल्द्वानी से हिरासत में लिया है।

हल्द्वानी। एमबीपीजी कालेज के पूर्व छात्र संघ उपसचिव करन अरोड़ा को साइबर ठगी से जुड़े एक मामले में हरियाणा पुलिस ने हिरासत में लिया है।

जानकारी के अनुसार शुक्रवार देर रात हरियाणा पुलिस की टीम हल्द्वानी पहुंची और स्थानीय पुलिस की मौजूदगी में कार्रवाई की।

आधिकारिक पुष्टि का इंतजार

बताया जा रहा है कि करन अरोड़ा का नाम हरियाणा में दर्ज एक साइबर ठगी प्रकरण की जांच के दौरान सामने आया। इसके बाद पुलिस टीम पूछताछ के लिए उन्हें अपने साथ ले गई।

फिलहाल मामले में गिरफ्तारी की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है और पुलिस जांच जारी होने की बात कह रही है।

सूत्रों के अनुसार मामले में आनलाइन लेनदेन और डिजिटल माध्यम से हुई कथित ठगी के पहलुओं की जांच की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही पूरे मामले की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top