Department

Big Breaking:-रुड़की के भगवानपुर में नाबालिग छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म, चार आरोपी गिरफ्तार

भगवानपुर में एक नाबालिग छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। छात्रा के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।

भगवानपुर (रुड़की)। एक शिक्षण संस्थान की छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। छात्रा के स्वजन की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपित युवकों को हिरासत में ले लिया है।

भगवानपुर क्षेत्र में एक शिक्षण संस्थान है। जिसमें नाबालिग छात्रा पढ़ती है। सोमवार को छात्रा के स्वजन उसे लेकर भगवानपुर कोतवाली पहुंचे।

स्वजन ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि तीन युवकों ने दो दिन पहले छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।

साथ ही, यह भी आरोप लगाया कि एक अन्य छात्र ने भी उसके साथ दुष्कर्म किया है। इस मामले में स्वजन ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस ने तीन युवकों और एक छात्र को हिरासत में ले लिया है। एसएसपी नवनीत भुल्लन ने बताया कि चारों आरोपितों को हिरासत में ले लिया गया है।

पुलिस ने इस मामले में दानिश निवासी छिदबाना सहारनपुर, शोयब और अमन निवासी भगवानपुर व आजम निवासी मंगलौर के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top