उत्तराखण्ड

Big Breaking:-सांसद नरेश बंसल के नाम पर लिंकडिन पर फर्जी इंटर्नशिप पेज बनाकर धोखाधड़ी, मुकदमा दर्ज

देहरादून पुलिस को सांसद नरेश बंसल के नाम पर लिंकडिन पर फर्जी इंटर्नशिप पेज बनाकर धोखाधड़ी करने की शिकायत मिली है।

उत्तराखंड के राज्यसभा सांसद नरेश बंसल के नाम पर लिंकडिन पर फर्जी इंटर्नशिप पेज बनाकर कई लोगों से धोखाधड़ी का मामला सामने आया है।

बताया जा रहा है कि ठग इसके माध्यम से 15 अगस्त को संसद भवन घुमाने और 26 जनवरी की परेड के टिकट दिलवाने का भी झांसा दे रहे हैं। 

शिकायत मिलते ही पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। शहर कोतवाल प्रदीप पंत ने बताया कि लिंकडिन पर बने इंटर्नशिप पेज के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। सभी पहलुओं की जांच कर मामले में कार्रवाई की जाएगी।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top