Department

Big Breaking:-टिहरी वासियों के लिए खुशखबरी, नदननेगी में केंद्रीय विद्यालय को मिली मंजूरी

टिहरी वासियों के लिए खुशखबरी, नदननेगी में केंद्रीय विद्यालय को मिली मंजूरी

केंद्रीय विद्यालय संगठन ने टिहरी के मदननेगी में नए केंद्रीय विद्यालय की स्थापना को दी मंजूरी, शैक्षणिक सत्र 2026-27 से होगा शुरू

देहरादून: टिहरी वासियों के लिए खुशखबरी है. केंद्र सरकार ने टिहरी के मदननेगी में नए केंद्रीय विद्यालय की स्थापना को मंजूरी दे दी है. खास बात ये है कि यह विद्यालय सिविल सेक्टर के अंतर्गत शैक्षणिक सत्र 2026-27 से ही शुरू हो जाएगा. वहीं, सीएम धामी ने मदननेगी में केंद्रीय विद्यालय की स्थापना को मंजूरी देने पर केंद्र सरकार का आभार जताया है.

दरअसल, केंद्रीय विद्यालय संगठन की ओर से टिहरी गढ़वाल के मदननेगी में नए केंद्रीय विद्यालय की स्थापना को मंजूरी प्रदान की गई है. जिस पर सीएम पुष्कर धामी का कहना है कि केंद्रीय विद्यालय खुलने से मदननेगी और आसपास के क्षेत्र में नौनिहालों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिलेगी.

साथ ही स्थानीय स्तर पर शैक्षणिक ढांचे को भी बल मिलेगा. उन्होंने आगे कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार मिलकर युवाओं को शिक्षा के क्षेत्र में आगे लाने और उनके भविष्य को संवारने के लिए पूरी तरह से संकल्पित है.

नए केंद्रीय विद्यालय का इस तरह होगा संचालन: नए केंद्रीय विद्यालय का संचालन प्रारंभिक चरण में कक्षा 1 से 5 वीं तक (प्रत्येक कक्षा में एक सेक्शन) किया जाएगा. जिसे आवश्यकता और स्वीकृति के अनुसार आगामी सालों में क्रमिक रूप से विस्तारित किया जाएगा. साथ ही प्रवेश प्रक्रिया सभी आवश्यक औपचारिकताओं के पूरे होने के 30 दिनों के भीतर शुरू कर दी जाएगी.

देशभर में खोने जाने हैं 85 नए केंद्रीय विद्यालय: गौर हो कि यह निर्णय भारत सरकार की पूर्व स्वीकृति के क्रम में लिया गया है, जिसके तहत देशभर में 85 नए केंद्रीय विद्यालय खोले जाने हैं. मदननेगी (टिहरी गढ़वाल) का यह विद्यालय उन्हीं स्वीकृत विद्यालयों में शामिल है. बता दें कि पिछले साल चमोली के सैनिक बाहुल्य गांव सवाड़ में भी केंद्रीय विद्यालय को मंजूरी दी थी.

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top