देहरादून

Big Breaking:-भव्य तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा का आयोजन, पूर्व सैनिकों और जनसामान्य ने लिया उत्साहपूर्वक भाग


आज दिनांक 21 मई को राजपुर विधानसभा के डालनवाला मंडल की अध्यक्ष श्रीमती पूनम शर्मा के नेतृत्व में एवं माननीय विधायक खजान दास जी के मार्गदर्शन में तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा MKP कॉलेज से कचहरी स्थित शहीद स्थल तक भव्य यात्रा का आयोजन किया गया।

जिसमे सैकड़ों की संख्या में पूर्व सैनिक आम जनमानस ने भाग लिया।


सम्मानित विधायक खजान दास जी ने कहा कि आज पूरा देश हमारे वीर जवानों और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के सशक्त नेतृत्व पर गर्व कर रहा है तिरंगा यात्रा का उद्देश भारतीय सशस्त्र बलों के शौर्य पराक्रम ,समर्पण, ऑपरेशन सिंदूर की ऐतिहासिक सफलता और राष्ट्रीय गौरव को जन जन तक पहुंचाना है।


महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल जी ने कहा कि तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा में गौरव और राष्ट्र भक्ति की भावना से ओतप्रोत होकर यात्रा निकाली जा रही है यह नया भारत है इसमें वीर सपूत सैनिकों द्वारा घर में घुसकर मारना ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारतीय सेना के शौर्य और पराक्रम को पूरी दुनिया ने देखा है हम अपने वीर जवानों को सादर नमन करते हैं।


शौर्य सम्मान यात्रा में महानगर के निवर्तमान मेयर सुनील उनियाल गामा राष्ट्रीय महामंत्री महिला मोर्चा श्रीमती दीप्ति रावत राज्य मंत्री मधु भट्ट ,भगवत प्रसाद मकवाना,

महामंत्री राहुल पवार रानी सैनी पिछड़ा वर्ग आयोग के पूर्व अध्यक्ष अशोक वर्मा जी सुनील शर्मा संदीप मुखर्जी जयपाल बाल्मीकि विशाल गुप्ता गुरप्रीत छाबड़ा अजय तिवारी रोहन चंदेल आशीष नागरथ हरीश डोरा सत्यम शर्मा अशोक राठौर मंजू चौहान विनोद ओम पाल रावत चरणजीत कमला रावत मीरा बजाज दीपक चरण भाग सिंह नेगी आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top