Department

Big Breaking:-गुजरात के 29श्रद्धालुओं को लेकर कुंजापुरी दर्शन के लिए जा रही बस दुर्घटनाग्रस्त, पांच की मौत

उत्तराखंड के टिहरी जिले में आज एक दर्दनाक हादसा हो गया। नरेंद्रनगर के पास गुजरात के श्रद्धालुओं की बस हादसे का शिकार हो गई है। पांच लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। बस में 29 यात्री सवार बताए जा रहे हैं। 

टिहरी जिले के नरेंद्रनगर कुंजापुरी मंदिर के समीप एक बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बस में 29 यात्री सवार बताए रहे हैं, जो गुजरात से कुंजापुरी मंदिर दर्शन के लिए आए हुए थे। हादसे की खबर मिलते ही जिलाधिकारी और पुलिस टीम घटनास्थल की ओर रवाना हो गई। 

सोमवार दोपहर जिला नियंत्रण कक्ष टिहरी द्वारा एसडीआरएफ वाहिनी नियंत्रण कक्ष को थाना क्षेत्र नरेन्द्रनगर के अंतर्गत कुंजापुरी–हिंडोलाखाल के पास एक बस के लगभग 70 मीटर गहरी खाई में गिरने की सूचना मिली।

बस में 29 लोगों के सवार होने की संभावना बताई गई। सेनानायक एसडीआरएफ अर्पण यदुवंशी के निर्देशानुसार पोस्ट ढालवाला, पोस्ट कोटि कॉलोनी व एसडीआरएफ वाहिनी मुख्यालय से एसडीआरएफ की कुल पांच टीमें तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

स्थानीय लोगों ने भी तुरंत राहत-बचाव कार्य शुरू किया। मौके पर पहुंची पुलिस-प्रशासन की टीम ने बस से घायलों को निकालने के लिए रेस्क्यू शुरू किया। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी बृजेश भट्ट ने बताया कि हादसे में पांच लोगों की मौत हुई है, जिनमें चार पुरुष और एक महिला शामिल है।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top