उत्तराखण्ड

Big Breaking:-हरक सिंह रावत का बड़ा दावा जेनी के बेटे का पिता बबलू, दून अस्पताल के रिकॉर्ड में नाम

पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत ने जेनी प्रकरण में नया दावा किया है कि उनके बेटे का पिता ‘बबलू’ है, जिसका नाम दून अस्पताल के रिकॉर्ड में दर्ज है।

देहरादून। उत्तराखंड की राजनीति में करीब 23 साल पुराने जेनी प्रकरण में सोमवार को एक और नया मोड़ आ गया। पूर्व कैबिनेट मंत्री व कांग्रेस चुनाव प्रचार कमेटी के अध्यक्ष डॉ. हरक सिंह रावत ने मीडिया के सामने दावा किया कि जेनी के बेटे के पिता का नाम बबलू है। उन्होंने कहा कि दून अस्पताल के रिकार्ड में बच्चे के पिता के नाम के स्थान पर बबलू दर्ज है।

हरक सिंह के मुताबिक, बबलू बरेली का रहने वाला बताया गया है और देहरादून आने से पहले जेनी उसके साथ करीब तीन महीने तक लिव-इन रिलेशनशिप में रही थी। उन्होंने दावा किया कि बाद में वह युवक जेनी को दिल्ली बस अड्डे पर छोड़ गया था।

सात नवंबर को उत्तरांचल प्रेस क्लब में जेनी की ओर से उन पर लगाए गए दुष्कर्म और यौन शोषण के आरोपों के बाद हरक सिंह का यह नया दावा प्रकरण को एक बार फिर आमने-सामने के आरोपों तक ले आया है।

जेनी अपने 23 वर्षीय बेटे के लिए हरक सिंह रावत को पिता बताते हुए डीएनए जांच की मांग कर रही हैं, जबकि हरक सिंह पुराने अस्पताल रिकार्ड और सीबीआइ की डीएनए जांच का हवाला देकर इस दावे को खारिज कर रहे हैं।

अटल सरकार के समय हुई सीबीआइ जांच पर सवाल क्यों

हरक सिंह रावत ने भाजपा के नेताओं पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा जेनी प्रकरण में सीबीआइ की पुरानी जांच और उसके माध्यम से कराई गई डीएनए जांच पर सवाल उठा रही है।

यदि भाजपा को लगता है कि जांच गलत हुई थी तो उसे यह भी कहना चाहिए कि तत्कालीन केंद्र की अटल बिहारी वाजपेयी सरकार के समय सीबीआइ ने गलत जांच की थी।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top