उत्तराखण्ड

Big Breaking:-हरिद्वार: मजदूरी के पैसे मांगने पड़े भारी, ठेकेदार ने कर दी पिटाई और बाइक भी छीनी

हरिद्वार में मजदूरी के बकाया भुगतान मांगने पर एक ठेकेदार ने मजदूर के साथ मारपीट की और उसकी दो बाइक छीन लीं। आरोप है कि ठेकेदार सक्षम चौधरी ने मजदूर सन्नी को लगभग ढाई लाख रुपये नहीं दिए थे। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर ठेकेदार और उसके हेल्पर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ठेकेदार पर धमकी देने का भी आरोप है।

हरिद्वार। शहर कोतवाली क्षेत्र में मजदूरी का बकाया भुगतान मांगने पर ऊर्जा निगम से जुड़े एक ठेकेदार पर ने मजदूरों के साथ मारपीट कर दी। आरोप है कि दो बाइक छीन ली और झूठे मुकदमों में फंसाने की धमकी दे डाली। पुलिस ने कोर्ट आदेश पर ठेकेदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक, विशाल कुमार निवासी ग्राम हाडोली थाना भोरा कलां, बुढ़ाना मुजफ्फरनगर ने तहरीर देकर बताया कि उनका भाई सन्नी हरिओम कंस्ट्रक्शन में काम करता था।

ठेकेदार सक्षम चौधरी निवासी आर्यनगर ज्वालापुर के अधीन सन्नी पेटी ठेकेदार के रूप में बिजली के खंभे और ट्रांसफार्मर लगाने के कार्य में मजदूरों की देखरेख के साथ-साथ सामान की आपूर्ति और लाने-ले जाने का कार्य करता था।

आरोप है कि सक्षम चौधरी पर मजदूरी और कार्य भुगतान के करीब ढाई लाख रुपये बकाया थे। कई बार भुगतान की मांग करने के बावजूद ठेकेदार टालमटोल करता रहा। एक अक्टूबर की रात जब सन्नी ने बकाया भुगतान की बात दोहराई तो इसको लेकर विवाद हो गया।

आरोप है कि ललतारौ पुल के पास किंग प्लाजा होटल के समीप सक्षम चौधरी और उसके हेल्पर उमेश ने गाली-गलौच करते हुए सन्नी के साथ मारपीट की। इसके बाद उसकी बाइक जबरन छीन ली गई।

आरोप है कि दूसरी बाइक पहले से ही आरोपितों के कब्जे में थी। दोनों वाहनों को वापस न करने और उनका कहीं भी गलत इस्तेमाल करने की धमकी दी गई।

आरोप है कि सक्षम चौधरी स्वयं को यूपीसीएल का बड़ा क्लास-1 ठेकेदार बताता है और पुलिस-प्रशासन में ऊंची पहुंच होने का दावा करता है। घटना के बाद से लगातार फोन कर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकियां दी जा रही हैं।

शहर कोतवाल रितेश शाह ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top