उत्तराखण्ड

Big Breaking:-हरिद्वार पुलिस ने अभिनेत्री उर्मिला सनावर को किया गिरफ्तार, पूर्व विधायक की बेटी ने लगाया मानहानि और धमकी का आरोप

हरिद्वार में पूर्व विधायक सुरेश राठौर की बेटी की शिकायत पर अभिनेत्री उर्मिला सनावर को गिरफ्तार किया गया है। उन पर सोशल मीडिया पर अश्लील टिप्पणी, मानहानि, पांच करोड़ रुपये की मांग और जान से मारने की धमकी देने का आरोप है।

हरिद्वार। ज्वालापुर के पूर्व भाजपा विधायक सुरेश राठौर की बेटी की शिकायत पर रानीपुर पुलिस ने अभिनेत्री उर्मिला सनावर को गिरफ्तार कर लिया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक टिहरी विस्थापित कॉलोनी निवासी पीड़िता ने 24 अक्टूबर की रात कोतवाली रानीपुर में शिकायत दर्ज कराई थी।

आरोप है कि उर्मिला सनावर ने सोशल मीडिया पर अश्लील और मानहानिकारक टिप्पणियां कीं। साथ ही व्हाट्सएप कॉल कर रविदास धाम की संपत्ति अपने नाम करने और पांच करोड़ रुपये देने की मांग की।

मांग पूरी नहीं होने पर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप है। शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर एसएसपी के निर्देश पर पुलिस टीम गठित की गई। प्रभारी निरीक्षक मनोहर सिंह भंडारी के नेतृत्व में पुलिस ने सहारनपुर स्थित आरोपित उर्मिला के घर दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल मोबाइल फोन भी बरामद किया है।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top