Department

Big Breaking:-गृहमंत्री Amit Shah का सुरक्षा घेरा होगा अभेद्य, चप्पे-चप्पे पर तैनात किए गए पुलिस और पीएसी के जवान

गृहमंत्री अमित शाह के हरिद्वार दौरे के लिए कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। शांतिकुंज शताब्दी समारोह, लक्ष्मण झूला और पतंजलि योगपीठ पर सुरक्षा घेरा अभेद्य रहेगा। पुलिस और पीएसी के जवान चप्पे-चप्पे पर तैनात हैं,

साथ ही आसमान से भी निगरानी होगी। आला अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और जीरो लापरवाही के निर्देश दिए। बिना पास प्रवेश वर्जित रहेगा, और आपसी समन्वय पर जोर दिया गया है।

हरिद्वार। गृहमंत्री अमित शाह के बुधवार को हरिद्वार दौरे को लेकर कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। कनखल में शांतिकुंज के शताब्दी समारोह कार्यक्रम स्थल से लेकर लक्ष्मण झूला व पतंजलि योगपीठ तक गृहमंत्री का सुरक्षा घेरा पूरी तरह अभेद्य रहेगा।

चप्पे-चप्पे पर पुलिस, पीएसी के जवान तैनात किए गए हैं। आसमान से भी निगरानी की जाएगी। प्रदेश के आला पुलिस अधिकारियों ने एक दिन पहले हरिद्वार पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था को परखा और ड्यूटी में तैनात अधिकारियों व जवानों को ब्रीफ किया।

जीरो टालरेंस, जीरो लापरवाही का लक्ष्य तय करते हुए पूरी शिद्दत से ड्यूटी निभाने के निर्देश दिए।

पुलिस लाइन सभागार में ब्रीफिंग के दौरान डीजी अभिसूचना अभिनव कुमार ने कहा कि किसी भी स्तर पर लापरवाही या चूक की कोई गुंजाइश नहीं है।

किसी भी कर्मी को कोई सूचना मिलती है तो वह उसे अपने उच्चाधिकारियों तक अवश्य पहुंचाए। ड्यूटी के साथ-साथ उच्च कोटी का व्यवहार व टर्नआउट होना आवश्यक है।

एडीजी ला एंड आर्डर वी. मुरुगेशन ने कहा कि बिना पास व चेकिंग के कोई भी कार्यक्रम व प्रवास स्थल पर प्रवेश नहीं करेगा। आइजी ला एंड आर्डर सुनील कुमार मीणा ने भी पूरी जिम्मेदारी से ड्यूटी के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने कहा कि आपसी समन्वय बनाकर महत्वपूर्ण सूचनाओं का समय से आदान -प्रदान करें। किसी भी प्रकार की समस्या उत्पन्न होती है तो अपने लिंक आफिसर को तत्काल सूचित करवाएं।

एसएसपी प्रमेन्द्र डोबाल ने कहा कि तीन स्थानों पर वीवीआइपी कार्यक्रम प्रस्तावित है। सभी अधिकारी समय-समय पर अपने ड्यूटी एरिया में पहुंचकर नियुक्त फोर्स को चेक करें। किसी भी कर्मचारी को ड्यूटी के संबंध में शंका का मौके पर ही निवारण किया जाए।

इस दौरान उत्तरकाशी एसपी कमलेश उपाध्याय, आइपीएस ममता वोरा, एसपी क्राइम हरिद्वार जितेंद्र मेहरा, एचआरडीए सचिव मनीष कुमार सिंह, एसपी सिटी अभय प्रताप सिंह, एसपी देहात शेखर सुयाल आदि मौजूद रहे।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top