Department

Big Breaking:-रुड़की के झबरेड़ा में भीषण सड़क हादसा: मिनी ट्रक ने बाइक सवार 2 युवकों को कुचला, मौके पर मौत

झबरेड़ा-इकबालपुर मार्ग पर एक मिनी ट्रक ने बाइक सवार दो युवकों को कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना साबतवाली गांव के पास हुई।

झबरेड़ा (रुड़की)। झबरेड़ा-इकबालपुर मार्ग ग्राम साबतवाली गांव के गेट के पास गुरुवार देर शाम एक मिनी ट्रक ने बाइक सवार दो युवकों को कुचल दिया।

दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं गांव में कोहराम मचा हुआ है। दोनों युवक कस्बा झबरेड़ा से अपने गांव लौट रहे थे।

झबरेड़ा थाना क्षेत्र के बेहडेकी सैदाबाद गांव निवासी गौरव (22) और रितिक (21) किसी काम से कस्बा झबरेड़ा में आए हुए थे।

देर शाम काम खत्म करने के बाद दोनों बाइक पर सवार होकर वापस गांव बेहडेकी सैदाबाद जा रहे थे।

जब वह झबरेड़ा इकबालपुर मार्ग ग्राम साबतवाली गेट के पास सामने से आए, तभी सामने से आ रहे टाटा 407 ट्रक ने दोनों को कुचल दिया। दोनों बाइक सवार युवक सड़क पर गिर गए तथा मौके पर ही मौत हो गई।

वहीं मौके पर भीड़ जमा हो गई। सूचना पाकर गांव के लोग भी मौके पर पहुंच गए। इसी बीच पुलिस बल भी मौके पर पहुंच गया। भीड़ को हटाकर दोनों युवकों के शव को सिविल अस्पताल में पहुंचाया गया। दो युवकों की मौत के बाद से गांव में कोहराम मच गया है।

वहीं, इस संबंध में थाना प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह ने बताया कि सड़क दुर्घटना का पता लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची तथा दोनों शव का पंचनामा कर उनके शव को पोस्टमार्टम के लिए रुड़की सिविल अस्पताल में भेज दिया गया है। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top