उत्तराखण्ड

Big Breaking:-बागेश्वर में भारी बारिश से मकान ढहा, सात लोगों ने भागकर बचाई जान, घर का सामान मलबे में दबा

बागेश्वर के घेटी गांव में भारी बारिश के कारण एक मकान की दीवार ढह गई, जिससे परिवार के सात सदस्यों ने भागकर अपनी जान बचाई।

बागेश्वर। जिले में बारिश का सिलसिला जारी है, जिसके कारण सड़कें और मकान दोनों ही प्रभावित हो रहे हैं। गरुड़ तहसील के घेटी गांव में रविवार रात एक मकान की पिछली दीवार से पत्थर गिरने लगे। खतरे को भांपते हुए परिवार के सात सदस्य तुरंत मकान से बाहर निकल गए और अपनी जान बचाई। इस हादसे में घर का सामान मलबे में दब गया। पीड़ित परिवार ने बच्चों के साथ छोटे भाई के घर में शरण ली है।

घेटी निवासी दिनेश कुमार ने बताया कि भारी बारिश के दौरान उन्हें मकान की पिछली दीवार से पत्थर गिरने का एहसास हुआ। घटना के समय घर में दिनेश समेत सात लोग मौजूद थे, जिनमें उनकी 52 वर्षीय दिव्यांग बहन विमला देवी और तीन बच्चे भी शामिल थे। सभी सुरक्षित हैं, लेकिन मकान का सामान मलबे में दब गया।

ग्राम प्रधान अशोक वर्धन ने बताया कि सोमवार को प्रशासन की ओर से पटवारी ने मौके का निरीक्षण किया। तहसील क्षेत्र में अतिवृष्टि के कारण अन्य स्थानों पर भी मकानों को नुकसान पहुंचा है।

उड़खुली निवासी चंद्रा देवी और भतड़िया निवासी रोशनी देवी के मकान भी क्षतिग्रस्त हुए हैं। ग्राम पंचायत मजकोट के अगरकोट गांव में संतोष कुमार के मकान की छत टूट गई। तहसीलदार निशा रानी ने संबंधित राजस्व उप निरीक्षकों को नुकसान का जायजा लेने और शीघ्र रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top