Department

Big Breaking:-हाउस ऑफ हिमालय वेयरहाउस का उद्घाटन, ग्रामीण उत्पादों को मिलेगा नया बाजार

हाउस ऑफ हिमालय वेयरहाउस का उद्घाटन, ग्रामीण उत्पादों को मिलेगा नया बाजार
देहरादून, 19 फरवरी 2026।


उत्तराखंड शासन के सचिव, ग्राम्य विकास धीरज सिंह गर्ब्याल द्वारा आज ‘हाउस ऑफ हिमालय’ के वेयरहाउस का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह वेयरहाउस ग्रामीण उत्पादकों के उत्पादों के भंडारण और विपणन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जो स्थानीय उद्यमों को सशक्त बनाने में सहायक सिद्ध होगा।


उद्घाटन के उपरांत सचिव महोदय की अध्यक्षता में IFAD के सहयोग से संचालित ग्रामोन्नयन (REAP) परियोजना की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में परियोजना की प्रगति का आकलन करते हुए आगामी कार्ययोजना को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।


बैठक में निम्न बिंदुओं पर विशेष जोर दिया गया—
ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को पर्यटन क्षेत्र में स्वरोजगार से जोड़ने के लिए टूरिस्ट गाइड, पर्वतारोहण आदि विषयों पर प्रशिक्षण दिया जाए।


पर्वतीय क्षेत्रों में मिलेट्स विशेषकर कौंणी, चीना, मंडुवा एवं झंगोरा जैसी फसलों के लिए कृषि विभाग के सहयोग से सीड बैंक तैयार किए जाएं।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top