Big Breaking:-हंगामे के बीच सभी नौ विधेयक पास, सदन की कार्यवाही अनिश्चित काल के लिए स्थगित

हंगामे के बीच सभी नौ विधेयक पास, सदन की कार्यवाही अनिश्चित काल के लिए स्थगित

विपक्ष के भारी हंगामे के बीच उत्तराखंड विधानसभा के मानसून सत्र के दूसरे दिन 5315 करोड़ का अनुपूरक बजट सदन में पास हुआ। वहीं धर्मांतरण कानून को धामी सरकार ने अब और सख्त कर दिया।

भराड़ीसैंण विधानसभा पटल पर उत्तराखंड धर्म स्वतंत्रता एवं विधि विरुद्ध धर्म परिवर्तन प्रतिषेध संशोधन विधेयक पेश कर दिया गया। यहां पढ़ें सत्र से जुड़े पल-पल के अपडेट…

01:20 PM, 20-Aug-2025
विपक्ष के हंगामे के बीच नौ विधेयक सदन में पारित, सदन की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित
सदन में विपक्ष के भारी हंगामे के बीच सभी नौ विधेयक सदन में पारित हो गए है। सदन की कार्यवाही अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दी गई है।

01:20 PM, 20-Aug-2025
उत्तराखंड अल्पसंख्यक विधेयक भी सदन में पारित
उत्तराखंड अल्पसंख्यक विधेयक भी सदन में पारित हुआ। अब सभी अल्पसंख्यक समुदायों के लिए एक प्राधिकरण गठित होगा, जिससे मदरसों को भी मान्यता मिलेगी।

01:16 PM, 20-Aug-2025
गलत तरीके से लिव-इन-रिलेशनशिप में रहने वालों के लिए बढ़ी सजा समान नागरिक संहिता संशोधन विधेयक भी सदन में पारित किया गया गलत तरीके से लिव-इन-रिलेशनशिप में रहने वालों के लिए सजा बढ़ा दी गई है।


01:13 PM, 20-Aug-2025
सदन में संशोधित सख्त धर्मांतरण कानून हुआ पास
सदन में संशोधित सख्त धर्मांतरण कानून पास हुआ। सरकार ने इस कानून को और सख्त बना दिया है, जिसके तहत जबरन धर्मांतरण पर उम्रकैद तक की सजा हो सकती है।

01:07 PM, 20-Aug-2025

उत्तराखंड का 5315 करोड़ का अनुपूरक बजट सदन में पास विपक्ष के भारी हंगामे के बीच उत्तराखंड का 5315 करोड़ का अनुपूरक बजट सदन में पास हो गया।

12:55 PM, 20-Aug-2025
अनुपूरक बजट पारित सदन में हंगामे के बीच अनुपूरक बजट पारित कर दिया गया है।


12:49 PM, 20-Aug-2025
सदन में कागज फाड़कर उछाले सदन में विपक्ष का हंगामा जारी है। निर्दलीय विधायक संजय डोभाल भी कांग्रेस के प्रदर्शन में शामिल हो गए। इस दौरान कांग्रेस विधायक सुमित हृदयेश ने सदन में कागज फाड़कर उछाले।

12:43 PM, 20-Aug-2025
सदन की कार्यवाही शुरू सदन की कार्यवाही शुरू। हंगामे के बीच विभिन्न विभागों के वार्षिक प्रतिवेदन पटल पर रखे जा रहे हैं। वहीं सदन में निर्दलीय विधायक संजय डोभाल ने पोस्टर दिखाया तो मार्शल ने हटाया।

12:39 PM, 20-Aug-2025
सदन स्थगन की अवधि 10 मिनट और बढ़ी
सदन स्थगन की अवधि 10 मिनट और बढ़ी। पहले 12:30 तक था स्थगित।
12:34 PM, 20-Aug-2025
पहले दिन कब-कब स्थगित हुई सदन की कार्यवाही

    1. 7 बजे 11. 20 बजे तक
  • 11.20 बजे से 11. 30 बजे तक
    1. 30 बजे से 11. 50 बजे तक
      -11.50 बजे से 12.00 बजे तक
  • 1.25 बजे से 3.00 बजे तक
  • 3.25 बजे से 4.00 बजे तक

– 4.08 बजे से बुधवार सुबह 11 बजे तक

सम्बंधित खबरें