Department

Big Breaking:-77 वे गणतंत्र दिवस के अवसर पर एसएसपी देहरादून द्वारा पुलिस लाइन देहरादून में किया ध्वजारोहण

77 वे गणतंत्र दिवस के अवसर पर एसएसपी देहरादून द्वारा पुलिस लाइन देहरादून में किया ध्वजारोहण

अधीनस्थ अधिकारियों को दिलाई संविधान की उद्देशिका की शपथ।

पूर्ण कर्तव्य निष्ठा के साथ देश सेवा तथा अपने कर्तव्यों का पालन करने के लिए किया प्रेरित

77 वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा पुलिस लाइन देहरादून में ध्वजारोहण किया गया। इस दौरान एसएसपी देहरादून द्वारा उपस्थित सभी अधिनस्थों को पूर्ण कर्तव्यनिष्ठा के साथ अपने कर्तव्यों का पालन करने के लिए प्रेरित करते हुए संविधान की उद्देशिका की शपथ दिलाई गई।

ध्वजारोहण कार्यक्रम के दौरान एसएसपी देहरादून द्वारा गणतंत्र दिवस के अवसर पर उत्कृष्ट कार्यो के लिए राष्ट्रपति पदक, राज्यपाल उत्कृष्ट सेवा पदक, उत्कृष्ट सेवा डिस्क तथा सराहनीय सेवा डिस्क प्राप्त करने वाले अधिकारी/कर्मचारियों के नामो को पढ़कर उपस्थित अधिकारियों/ कर्मचारियों को अवगत कराया गया।

जनपद देहरादून के सभी थाना/चौंकियो/कार्यालयों में भी गणतंत्र दिवस के अवसर पर झंडारोहण कर उपस्थित अधिकारी/ कर्मचारियों को शपथ दिलाई गई।

समस्त दून पुलिस परिवार की ओर से सभी प्रदेश एवं देशवासियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top