Department

Big Breaking:-आईजी निवेदिता कुकरेती को विशेष सचिव गृह की जिम्मेदारी, इसी साल हुईं पदोन्नत, अब SDRF का भी जिम्मा

आईजी निवेदिता कुकरेती को विशेष सचिव गृह की जिम्मेदारी मिली है। वह अपर सचिव गृह की जिम्मेदारी संभाल रही थीं।

अपर सचिव गृह की जिम्मेदारी संभाल रही आईपीएस निवेदिता कुकरेती को अब विशेष सचिव गृह बनाया गया है। इस संबंध में गृह सचिव शैलेश बगौली ने आदेश जारी किए हैं।

आईपीएस निवेदिता कुकरेती इसी साल आईजी पद पर पदोन्नत हुई हैं। वर्ष 2008 बैच की आईपीएस अधिकारी निवेदिता कुकरेती इससे पहले कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों को संभाल चुकी हैं

पुलिस में उन पर अब एसडीआरएफ का जिम्मा भी है। गृह विभाग और पुलिस के बीच समन्वय के लिए उन्हें मिली इस जिम्मेदारी को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इससे पहले आईजी रिद्धिम अग्रवाल गृह विभाग में विशेष सचिव रही हैं। पिछले साल ही उन्हें आईजी कुमाऊं की जिम्मेदारी दी गई थी।

एसके मीणा बने पुलिस के मुख्य प्रवक्ता

आईजी सुनील कुमार मीणा को सोमवार को उत्तराखंड पुलिस का मुख्य प्रवक्ता बनाया गया है। आईजी मीणा के पास इस वक्त आईजी कानून व्यवस्था का चार्ज है।

वह वर्ष 2007 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। मीणा प्रदेश के कई जिलों में कप्तान भी रहे हैं। डीजीपी दीपम सेठ ने उनकी नई जिम्मेदारियों के संबंध में सोमवार शाम को आदेश जारी किए हैं। मा.सि.रि.

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top