Big Breaking:-लापरवाही पर आईजी के तेवर सख्त, अधिकारियों की जवाबदेही तय

लापरवाही पर आईजी के तेवर सख्त, अधिकारियों की जवाबदेही तय

क़ानून व्यवस्था सुदृढ़ बनाने के लिए आईजी गढ़वाल ने एसएसपी देहरादून एवं जिले के राजपत्रित अधिकारियों व थाना प्रभारियों के साथ ली बैठक

आईजी का सख्त संदेश, अपराधियों में खौफ और जनता में विश्वास, कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों पर हो सख्त कार्रवाई

आज दिनांक 04/04/26 को पुलिस महानिरीक्षक गढ़वाल रेंज राजीव स्वरूप द्वारा राजधानी में सुदृढ़ सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था के बनाने हेतु एसएसपी देहरादून एवं जिले के समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

आईजी महोदय ने स्पष्ट शब्दों में संदेश दिया है कि अपराध नियंत्रण में किसी भी प्रकार की शिथिलता बरतने वाले अधिकारियों के विरुद्ध सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

आयोजित बैठक में आईजी महोदय द्वारा राजधानी की कानून-व्यवस्था को और अधिक चाक-चौबंद बनाने, अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने व आमजन के बीच सुरक्षा का भाव बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

▪️ऑपरेशन प्रहार के तहत जिले में निरोधात्मक कार्रवाई की जाएगी।

▪️रात के समय पुलिस की मौजूदगी सड़कों पर दिखनी चाहिए, ताकि आम नागरिक सुरक्षित महसूस करें।

▪️मॉर्निंग/इवनिंग वॉक व स्कूल के खुलने व छुट्टी के समय लगातार क्षेत्र में भ्रमणशील रह कर आमजन व बच्चों के बीच संवाद करें।

▪️संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों की चेकिंग हेतु पॉइंट बदल बदल कर लगातार चेकिंग अभियान चलाए।

▪️सुनसान सड़कों पर चीता मोबाइल को लगातार भ्रमणशील रखें।

▪️ शहर के चप्पे-चप्पे पर नजर रखने के लिए सीसीटीवी कैमरों के जाल को और मजबूत करने के निर्देश दिए।

▪️सत्यापन अभियान को बृहद रूप से चलाया जाए, एक भी घर, गली, मोहल्ला सत्यापन से वंचित नहीं रहे।

▪️पेशेवर अपराधियों और भू-माफियाओं के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाए।

▪️अवैध कारोबार में लिप्त बड़ी व्यक्तियों को चिन्हित कर सलाखों के पीछे भेजा जाए।

▪️देहरादून की यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने के लिए राजपत्रित अधिकारियों को स्वयं फील्ड में उतरकर ड्यूटियों का निरीक्षण करने और बॉटलनेक पॉइंट्स को खत्म करने के निर्देश दिए गए।

▪️सोशल मीडिया पर भ्रामक खबरें फैलाने वालों पर पैनी नजर रखने और साइबर सेल को और अधिक हाई-टेक बनाने पर जोर दिया गया।

उक्त अवसर पर एसएसपी देहरादून सहित जनपद के समस्त राजपत्रित अधिकारी व थाना प्रभारी मौजूद रहे।

Ad Ad

सम्बंधित खबरें