Moussourie

Big Breaking:-शादी के लिए वंशिका संग मसूरी पहुंचे कुलदीप यादव, कल होगी हल्दी मेहंदी

क्रिकेटर कुलदीप यादव की शादी पहाड़ों की रानी मसूरी में होने जा रही है। इसके शादी में क्रिकेट जगत की बड़ी हस्तियां भी शामिल हो सकती हैं।

भारतीय क्रिकेट टीम के स्पिनर कुलदीप यादव शादी के लिए दुल्हन वंशिका सिंह के साथ मसूरी पहुंच गए हैं। शहर के होटल द वेलकम सवाय पहुंचे में उनकी शादी की तैयारी जोरों शोरों से चल रही है।

कल 13 मार्च को कुलदीप यादव की मेहंदी, हल्दी की रस्में होंगी। इसकी सभी तैयारी  पूरी हो गईहै। 14 मार्च को उनकी शादी होगी। दोनों के परिवार के अन्य लोगों के देर शाम तक मसूरी पहुंचने की उम्मीद है।

शादी समारोह को पूरी तरह से निजी रखा जाएगा। दो दिनों तक बाहर से कोई भी पर्यटक होटल में नहीं पहुंच पाएंगे। शादी के लिए पूरा होटल बुक किया गया है। सुरक्षा व्यवस्था के चाक चौबंद व्यवस्था की गई है।

बता दें कि उनकी सगाई जून 2025 में हुई थी। बताया जा रहा है कि उनकी शादी को पूरी तरह से निजी रखा गया है। शादी में परिवार, करीबी दोस्तों के साथ ही क्रिकेट जगत की प्रमुख हस्तियों के शामिल होने की उम्मीद है।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top