Department

Big Breaking:-ऐरठा गांव में नहीं बनी सड़क; बीमार महिला को डंडी से पांच किमी पैदल चलकर पहुंचाया अस्पताल

2021 को आठ किमी पदमल्ला- कंजरू- ऐरठा सड़क स्वीकृत हुई थी। चार साल बीत जाने के बाद भी सड़क नहीं बनी। इससे ग्रामीणों को परेशानी उठानी पड़ रही है।

ब्लॉक के ऐरठा गांव में कई प्रयास के बाद भी सड़क नहीं बनी है। जिसके चलते ग्रामीणों को खासी परेशानी उठानी पड़ रही है। गुरुवार को ग्रामीण एक बीमार महिला हिमांती देवी को डंडी से पांच किमी पैदल चलकर अस्पताल लाए।

बता दें कि 2021 में स्वीकृत आठ किमी सड़क का निर्माण नहीं हो पाया। अनुसूचित जाति वाहुल्य गांव ऐरठा में सड़क नहीं होने का खामियाजा ग्रामीण भुगत रहे हैं। गांव में सड़क नहीं होन से स्कूल के बच्चों काे भी हर रोज जोखिम भरे पहाड़ी रास्तों से गुजरना पड़ता है।

बृहस्पतिवार को बीमार महिला हिमांती देवी पत्नी खड़क राम को ग्रामीण डंडी से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र देवाल लाए। यहां प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया।

ग्राम प्रधान प्रेमा देवी ने बताया कि 2021 को आठ किमी पदमल्ला- कंजरू- ऐरठा सड़क स्वीकृत हुई थी। चार साल बीत जाने के बाद भी सड़क नहीं बनी। जिसका खामियाजा बीमार, गर्भवती महिला व विद्यालय के बच्चें भुगत रहे हैं।

उन्होंने कहा कि कई बार विभागीय अधिकारियों से सड़क बनाने की मांग की गई। उन्होंने सड़क कटिंग का काम शुरू नहीं होने पर आगामी विधान सभा चुनाव से अलग रहने की चेतावनी दी। 

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top