Department

Big Breaking:-उत्तराखंड के 12 लाख पेंशन धारकों के लिए जरूरी खबर, 31 मई तक करवा लें ये काम

देहरादून में समाज कल्याण विभाग ने 12 लाख से अधिक पेंशन धारकों का भौतिक सत्यापन शुरू किया है।

देहरादून। समाज कल्याण विभाग ने पेंशन धारकों के भौतिक सत्यापन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। 12 लाख नौ हजार 668 पेंशन धारकों के सत्यापन 31 मई तक किए जाने हैं।

10 जून को सत्यापन की रिपोर्ट जिला प्रशासन को सुपुर्द की जानी है। लापरवाही बरते जाने पर जिम्मेदार अधिकारी के खिलाफ जिला प्रशासन कड़ी कार्रवाई करेगा।

तकनीकी समस्या

दरअसल, समाज कल्याण विभाग के अंतर्गत बुजुर्ग, दिव्यांग, किसान, विधवा पेंशन धारकों को हर माह करोड़ों की धनराशि पेंशन के रूप में जारी की जाती है। ऐसे में पेंशन पारदर्शिता से जारी हो सके। इसको लेकर हर वर्ष पेंशन धारकों के सत्यापन किए जाते हैं। इस बार पेंशन सत्यापन में देरी के पीछे की वजह साफ्टवेयर में तकनीकी समस्या रही।

तकरीबन 15 दिन इस तकनीकी समस्या से कर्मचारी और अधिकारियों को गुजरना पड़ा। ऐसे में जिला प्रशासन ने सत्यापन प्रक्रिया पूरी करने की अंतिम तिथि 31 मई निर्धारित की है। निर्धारित समय पर सत्यापन प्रक्रिया पूरी करने को लेकर ग्राम विकास अधिकारी और समाज कल्याण विभाग को जिला प्रशासन ने सख्त निर्देश जारी किए हैं।

जिला समाज कल्याण अधिकारी दीपांकर घिल्डियाल ने बताया तीन सप्ताह सत्यापन के रह गए हैं। इस अवधि में 12 लाख पेंशन धारकों के सत्यापन किए जाने हैं। सत्यापन में लापरवाही बरतने पर जिम्मेदार के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति प्रशासन को भेजी जाएगी।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top